{"_id":"5c924fb1bdec221401277757","slug":"india-lose-badminton-asia-mixed-team-championships-by-2-3-at-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में सिंगापुर ने भारत को 3-2 से हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में सिंगापुर ने भारत को 3-2 से हराया
Wed, 20 Mar 2019 08:05 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
एचएस प्रणॉय
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएस प्रणय के अलावा एमआर अर्जुन और श्लोक रामचंद्रन की पुरूष युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वे बुधवार को एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के ग्रुप बी मैच में सिंगापुर को भारत पर 3-2 से करीबी जीत दर्ज करने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
पांच मैचों के मुकाबले के शुरूआती मैच में एम आर अर्जुन और रूतपर्णा पांडा की मिश्रित युगल जोड़ी सिंगापुर के डैनी बावा क्रिसनाटा और टान वेई हान की जोड़ी से 16-21 13-21 से हार गयी। वर्ष 2018 एशियाई चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी प्रणय ने पुरूष एकल में थाईलैंड मास्टर्स चैम्पियन कीन येऊ लोह पर 21-8 12-21 21-17 जीत दर्ज कर भारत को वापसी करायी।
विज्ञापन
इसके बाद अर्जुन और श्लोक ने लोह कीन हीन और क्रिसनाटा पर 21-16 21-18 से जीत हासिल की। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी अस्मिता छालिहा महिलाओं के एकल मैच में यिओ जिया मिन से 21-17 12-21 16-21 से हार गई।
विज्ञापन
फिर ए सारा सुनील और पांडा ने सिंगापुर की पुत्री सारी देवी चित्रा और लिम मिंग हुई के खिलाफ शानदार जज्बे का प्रदर्शन किया लेकिन एक घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में 22-24 21-15 21-16 से पराजित हो गयीं। इस हार से भारत ग्रुप बी में चीनी ताइपे और सिंगापुर के बाद निचले स्थान पर पहुंच गया। भारत का सामना अब गुरूवार को चीनी ताइपे से होगा। इनपुट-भाषा