फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India hosts badminton World Championships next year BAI promises grand show

BWF World Championship: अगले साल भारत में होगा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप, बीएआई ने भव्य आयोजन का किया वादा

Mon, 01 Sep 2025 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Sep 2025 08:32 PM IST
सार

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) विश्व चैंपियनशिप के लिए काफी उत्सुक है और उसने इस टूर्नामेंट की उत्कृष्टता और भव्यता को आगे बढ़ाने का वादा किया है।

विज्ञापन
India hosts badminton World Championships next year BAI promises grand show
पीवी सिंधू और एचएस प्रणय - फोटो : ANI

विस्तार

भारत को अगले साल होने वाले बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। यह टूर्नामेंट 2026 में दिल्ली में आयोजित होगा। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) इसके लिए काफी उत्सुक है और उसने इस टूर्नामेंट की उत्कृष्टता और भव्यता को आगे बढ़ाने का वादा किया है। यह दूसरी बार होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2009 में हैदराबाद में विश्व चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। 
विज्ञापन

आठ साल बाद एशिया में होगा ये टूर्नामेंट
दिल्ली की मेजबानी से टूर्नामेंट की आठ साल के बाद एशिया में वापसी होगी। चीन के नानजिंग ने 2018 सत्र की मेजबानी की थी। भारत टूर्नामेंट में सबसे निरंतरता के साथ पदक जीतने वाले वाले देशों में से एक है। भारत ने 1983 से अब तक 15 पदक जीते है जिसमें 2011 सत्र के बाद से हर आयोजन में कम से कम एक पदक जीतना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएआई के मानद सचिव संजय मिश्रा ने कहा, 'हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि पेरिस ने जो उत्कृष्टता और भव्यता दखाई है भारत उन मानकों को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए अपना शत प्रतिशप प्रयास करेगा। हम वैश्विक बैडमिंटन परिवार का दिल्ली में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।' यह घोषणा पेरिस में 2025 चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान की गई। बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वदत्रकुल फेडरेशन फ्रैंकाइस डी बैडमिंटन के अध्यक्ष फ्रैंक लॉरेंट और बीएआई के मानद महासचिव संजय मिश्रा के बीच कार्यभार हस्तांतरण हुआ।
विज्ञापन

बीएआई ने कहा, भारत के लिए दोबारा चैंपियनशिप की मेजबानी करना इस खेल की बड़ी ताकत और वैश्विक बैडमिंटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थल के रूप में मजबूत स्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed