{"_id":"5e42a6a68ebc3ee60172f4fd","slug":"india-defeated-kazakhstan-in-asia-team-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिपः भारत का विजयी आगाज, पहले मैच में कजाख्स्तान को हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
एशिया टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिपः भारत का विजयी आगाज, पहले मैच में कजाख्स्तान को हराया
Wed, 12 Feb 2020 07:59 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 12 Feb 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
किदम्बी श्रीकांत
- फोटो : ट्विटर
किदाम्बी श्रीकांत की अगुवाई में भारत ने एशिया टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पहले ग्रुप मैच में कजाख्स्तान को 4-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें प्रबल कर ली। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत के अलावा लक्ष्य सेन और शुभांकर डे ने अपने अपने एकल मुकाबले आसानी से जीते।
विज्ञापन
श्रीकांत ने दमित्री पनारिन को 23 मिनटमें 21-10, 21-7 से हराया। वहीं सेन ने आर्थर नियाजोव को 21 मिनट में 21-13, 21-8 से मात दी। डे ने खैतमुरात कुलमातोव को 21-11, 21-5 से हराया। विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत और चिराग शेट्टी को युगल वर्ग में कजाख्स्तान के नियाजोव और पनारिन के हाथों 21-18, 16-21, 19-21 से पराजय झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने हालांकि कजाखस्तान के कुलमातोव और निकिता ब्राजिन को 21-14, 21-8 से हराया। चार साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम को ग्रुप ए में इंडोनेशिया और मेजबान फिलीपीन के साथ रखा गया था लेकिन चीन और हांगकांग के नहीं खेलने से ड्रॉ फिर से निकाला गया।
विज्ञापन
भारत को ग्रुप बी में मलेशिया और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। भारत को गुरुवार को मलेशिया से खेलना है। भारतीय महिला टीम कोरोनावायरस संक्रमण के भय से इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है।