फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   india defeat australia in uber cup

उबेर कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

Mon, 16 May 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
india defeat australia in uber cup

भारतीय महिला टीम ने यहां जारी उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से रौंद दिया। पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम ने अपने तीनों एकल और दोनों युगल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन


विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल ने विश्व की 74वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सुआन-यू वेंडी चेन को 22-20, 21-14 से हराकर 1-0 की बढ़त दिलाई।

विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं पीवी सिंधू ने जॉय लाई को हराकर 2-0 की बढ़त दिलाई। महिला युगल में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने सुआन-यू वेंडी और ग्रोनया सोमरवीले को 21-9, 21-15 से हराया।
विज्ञापन


तीसरे एकल मुकाबले में दक्षिण एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रुतविका शिवानी ने टिफानी हो को 21-5, 21-11 से शिकस्त दी। जबकि एन सिक्की रेड्डी और सिंधू की जोड़ी ने लियाने चो और जॉय लाई की जोड़ी को 21-12, 21-12 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप डी में भारतीय टीम मंगलवार को जर्मनी से खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed