फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India Badminton Open 2022: Seven players withdrawn after testing positive for COVID-19

India Open 2022: भारतीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में हुआ कोरोना विस्फोट, किदांबी समेत सात खिलाड़ी हुए संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 11:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Jan 2022 11:06 AM IST
सार

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत होने के साथ ही यहां कोविड-19 के नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। विश्व बैडमिंटन संघ के मुताबिक सात खिलाड़ी संक्रमित होने की वजह से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं। 
 

विज्ञापन
India Badminton Open 2022: Seven players withdrawn after testing positive for COVID-19
इंडिया ओपन - फोटो : social media

विस्तार

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत होने के साथ ही यहां कोविड-19 के नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। विश्व बैडमिंटन संघ के मुताबिक सात खिलाड़ी संक्रमित होने की वजह से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं। 

विज्ञापन


विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने बयान जारी बताया, "मंगलवार को अनिवार्य आरटी-पीसीआर जांच करने के बाद कई खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन खिलाड़ियों के संपर्क में आई युगल जोड़ी भी टूर्नामेंट से हट गई है। खिलाड़ियों को मुख्य ड्रॉ में रिप्लेस नहीं किया जा सकेगा और उनके प्रतिद्वंदियों को अगले दौर में वाकओवर दिया जाएगा।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ की तरफ से गुरुवार को जारी बयान में संक्रमित खिलाड़ियों के नामों को उजागर नहीं किया गया है। 

यह पहला मौका नहीं है जब इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से जुड़े शटलर संक्रमित हुए हैं, इससे पहले टूर्नामेंट की शुरुआत से पूर्व बी।साई प्रणीत और ध्रुव रावत भी पॉजिटिव पाए गए थे। यही नहीं इंग्लैंड की टीम ने कुछ खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। 


सत्र के पहले बैडमिंटन टूर्नामेंट इंडिया ओपन का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में हो रहा है। कोरोना के खतरे को देखते हुए कई पाबंदियां लगाई गई हैं जिसमें दर्शकों की एंट्री पर भी बैन है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत टूर्नामेंट से जुड़े हर खिलाड़ी की रोजाना जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed