{"_id":"5d4b8d478ebc3e6cf35fad04","slug":"hyderabad-open-sameer-and-prannoy-knocked-out-sourabh-progresses","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद ओपन: समीर, प्रणॉय ने किया निराश, सौरभ वर्मा अगले दौर में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
हैदराबाद ओपन: समीर, प्रणॉय ने किया निराश, सौरभ वर्मा अगले दौर में
Thu, 08 Aug 2019 08:20 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 08 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हैदराबाद ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप पुरुष एकल प्रतियोगिता में भारत के लिए यह दिन कभी भी याद करने योग्य नहीं रहा। सबसे पहले, गत चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त समीर वर्मा को पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन और कोरियाई हीओ क्वांग ही ने हरा कर बाहर कर दिया। पुरुष एकल वर्ग में केवल 28 मिनट में 21-18, 21-11 से कोरियाई हीओ क्वांग शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
एक घंटे के भीतर, तीसरी वरीयता प्राप्त एच.एस. प्रणय ने मलेशिया के तान जिया वेई के हाथों हार झेलनी पड़ी। तान जिया वेई ने प्रणय को 21-17, 21-10 को हराया। हालांकि, मेजबान को खुश होने का मौका दिया सातवीं वरीयता प्राप्त सौरभ वर्मा ने। सौरभ ने थाईलैंड के नमलुक अदुलराच को 21-17, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन