{"_id":"5dc952d58ebc3e5b4217064a","slug":"hong-kong-open-2019-all-eyes-on-pv-sindhu-saina-nehwal-and-satwik-chirag","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा हांगकांग ओपन, सिंधु-साइना पर टिकीं होंगी करोड़ों निगाहें","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
आज से शुरू होगा हांगकांग ओपन, सिंधु-साइना पर टिकीं होंगी करोड़ों निगाहें
Tue, 12 Nov 2019 07:56 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 12 Nov 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल और पीवी सिंधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष जोड़ी अपने शानदार प्रदर्शन को मंगलवार से यहां शुरू हो रहे हांगकांग ओपन में जारी रखना चाहेंगे, लेकिन प्रशंसकों की नजरें पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के खेल पर होगी जो एक बार फिर शुरुआती दौर से बाहर होने से बचना चाहेंगी।
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी फ्रेंच ओपन की उपविजेता रही थी जबकि पिछले सप्ताह उन्होंने चीन ओपन के सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। चार लाख डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में सात्विक और चिराग की जोड़ी से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो जापान के ताकुरो होकि और युगो कोबायाशि की जोड़ी के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करेंगे।
विज्ञापन
सिंधु और साइना अगस्त में हुए विश्व चैम्पियन के बाद दमदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है और पिछले कुछ टूर्नामेंटों के शुरुआती दौर में बाहर हो गए। फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सिंधु ने इस साल विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है जबकि साइना ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीता है। इन टूर्नामेंटों को छोड़कर दोनों भारतीय खिलाड़ी पहले या दूसरे दौर में बाहर हो गए।
विज्ञापन
सिंधु को पिछले सप्ताह चीन ओपन के पहले दौर में ताइवान की कम रैंकिंग वाली वाली खिलाड़ी पा यू पो ने हराया था जबकि साइना का सफर चीन की काइ यान यान ने खत्म किया था। खास बात यह है कि साइना हांगकांग ओपन में इसी खिलाड़ी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी।
साइना की कोशिश विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी के खिलाफ हिसाब बराकर करने की होगी। छठी वरीयता प्राप्त सिंधु पहले दौर में विश्व रैंकिंग में 19वें पायदान पर काबिज कोरिया की किम गा ईयुन से भिड़ेंगी। पुरुषों के वर्ग में इस साल इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले किदांबी श्रीकांत के सामने पहले दौर में विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज केंटो मोमोटा की मुश्किल चुनौती होगी।
विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज श्रीकांत और मोमोटा 15 बार एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट में उतरे है जिसमें से भारतीय खिलाड़ी को सिर्फ तीन बार सफलता मिली है। विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता साइ प्रणीत को भी पहले दौर में मुश्किल ड्रा मिला है जहां उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त चीन के शी यू क्वी की से होगा।
समीर वर्मा ताइवान के वैंग त्जू वी जबकि एच एस प्रणय चीन के हुआंग यू जियांग के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगे। परुपल्ली कश्यप शुरुआती दौर में जापान के केंटा निशिमोटो से भिड़ेंगे। अन्य भारतीयों में सात्विक मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा के साथ जोड़ी बनाएंगे।
पहले दौर में भारतीय जोड़ी के सामने थाईलैंड के निपीतफोन फुन्गुफुपेत और सावित्री अमित्रापाई की चुनौती होगी। अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी महिला युगल में जबकि प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की मिश्रित युगल में भारतीय की अगुवाई करेंगे।