फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Gopichand Finds Himself to Be As He Failed IIT Exam

किस्मत अच्छी थी कि मैं पास नहीं हो पाया: गोपीचंद

Wed, 31 Aug 2016 10:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gopichand Finds Himself to Be As He Failed IIT Exam
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधू और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के कोच रहे पूर्व स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद ने बैडमिंटन में अपने सफर के बारे में बताया।
विज्ञापन


गोपीचंद ने कहा कि वो शुरुआती पढ़ाई में उनके भाई काफी तेज थे। दोनों ही खेला करते थे, मगर उनके भाई ने आईआईटी का एग्जाम पास कर लिया और फिर खेलना छोड़ दिया। मगर गोपीचंद इस एग्जाम में पास नहीं हो सके और उन्होंने खेलना जारी रखा। वो खुद को लकी मानते हैं कि वो फेल हो गए।
विज्ञापन


दरअसल, देश को बैडमिंटन के कई प्रतिभावान खिलाड़ी दे चुके गोपीचंद का मानना है कि ओलंपिक जैसे मंच पर जीतने के लिए देश में ‘स्पोर्ट्स कल्चर’ बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भारत में इसके उलट कहावत मशहूर है- ‘पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब’

‘घंटों बैठता था दफ्तरों के बाहर, किसी ने नहीं की मदद’

Gopichand Finds Himself to Be As He Failed IIT Exam
गोपीचंद - फोटो : getty
गोपीचंद साल 2001 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टाइटल जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। इसके बाद वो रिटायर हो गए और उन्होंने हैदराबाद में अपनी अकादमी खोली। उन दिनों को याद करते हुए गोपीचंद ने बताया कि कैसे उन्हें आर्थिक मदद नहीं मिली थी।

गोपीचंद ने बताया कि वो तीन दिनो तक दफ्तरों के बाहर बैठे रहे। सुबह 9 से 5.30 तक का लंबा इंतजार करने के बाद उन्हें वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैडमिंटन विश्व के खेलों में बड़ी भूमिका नहीं रखता और किसी ने भी उन्हें आर्थिक मदद नहीं दी।

एक सम्मान समारोह में गोपीचंद ने कहा कि वो आखरी दिन था जब वो किसी के पास स्पॉन्सरशिप के लिए मदद मांगने गए। इसके बाद उन्होंने अपना घर गिरवी रखने का फैसला किया और अपनी अकादमी खोली। उन्होंने इसके लिए अपने माता-पिता और पत्नी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed