फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   French Open: Saina Nehwal PV Sindhu and all Indian Players Match Updates

फ्रेच ओपनः सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, साइना-सिंधु हारीं

Sat, 26 Oct 2019 07:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 26 Oct 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
French Open: Saina Nehwal PV Sindhu and all Indian Players Match Updates
साइना नेहवाल - फोटो : pti

विश्व चैंपियन पीवी सिंधू और साइना नेहवाल की क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही फ्रेंच ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू को चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के हाथों 16-21, 26-24,17-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू को 14 माह बाद ताई से हार मिली है। पिछले दोनों मुकाबलों में सिंधू ने जीत दर्ज की थी। ताई ने इससे पहले सिंधू को अगस्त 2018 में एशियाई खेलों में हराया था। यह सिंधू की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताई के खिलाफ 16 मुकाबलों में 11वीं हार है। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना नेहवाल को 49 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में कोरिया की आन सी यंग के हाथों 20-22, 21-23 से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


इस साल के शुरुआत में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने के बाद से साइना बुरे दौर से गुजर रही हैं। वह इससे पहले लगातार तीन टूर्नामेंट के पहले ही दौर में बाहर हो गई। 29 वर्षीय साइना का यह अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप के बाद पहला क्वार्टर फाइनल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में
पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। थाईलैंड ओपन का खिताब जीतने वाले सात्विक और चिराग ने डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और आंद्रेस स्कारूप रासमुसेन को 39 मिनट में 21-13, 22-20 से पराजित किया। भारतीय जोड़ी ने अंतिम-16 मेें विश्व चैंपियन इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान को बाहर का रास्ता दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed