फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   French Open: PV Sindhu will in Super Series tournament after four months, all India top shuttlers will play

French Open: सिंधू चार महीने बाद सुपर सीरीज टूर्नामेंट में उतरेंगी, देश के सभी शीर्ष शटलर पेश करेंगे दावेदारी

Tue, 05 Mar 2024 08:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Mar 2024 08:31 AM IST
सार

चोट के चलते कोर्ट से दूर रहने वाली सिंधू ने भारत को एशियाई टीम चैंपियनशिप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन एकल मुकाबले खेले, जिसमें उन्हें दो में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
French Open: PV Sindhu will in Super Series tournament after four months, all India top shuttlers will play
पीवी सिंधू - फोटो : BAI Media

विस्तार

एशियाई टीम चैंपियनशिप के जरिए बीते माह कोर्ट पर वापसी करने वाली पीवी सिंधू चार माह बाद किसी सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में उतरने जा रही हैं। मंगलवार से शुरू होने जा रहे फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिंधू ही नहीं बल्कि देश के सभी शीर्ष शटलर अपनी दावेदारी पेश करने जा रहे हैं। सभी की निगाहें पेरिस ओलंपिक के टिकट के लिए इस टूर्नामेंट के जरिए अपनी रैंकिंग सुधारने पर होंगी। खासतौर पर विश्व नंबर 19, 24 लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत कठिन ड्रॉ के बावजूद अपना प्रभाव छोडऩे की पूरी कोशिश करेंगे। पिछले तीन टूर्नामेंट में उपविजेता के साथ संतोष करने वाली विश्व नंबर एक जोड़ी सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर सभी की निगाहें होंगी।
विज्ञापन


मिचेल ली के खिलाफ शुरू करेंगी अभियान
चोट के चलते कोर्ट से दूर रहने वाली सिंधू ने भारत को एशियाई टीम चैंपियनशिप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन एकल मुकाबले खेले, जिसमें उन्हें दो में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन यह टूर्नामेंट विश्व नंबर 11 सिंधू के लिए अहम होगा। यहां उनका पहले दौर में मुकाबला कनाडा की मिचेल ली से होगा। दूसरे दौर में उनका सामना पुरानी प्रतिद्वंद्वी स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है। बीते वर्ष डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में हुई कहासुनी के बाद दोनों के बीच यह पहला मुकाबला होगा।
विज्ञापन


लक्ष्य-श्रीकांत को पहले दौर में कड़ी टक्कर
सात्विक-चिराग को नवंबर में बीते वर्ष चाइना ओपन मास्टर्स, मलयेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में हार मिली। यहां उनके पास खिताब जीतने का मौका होगा। उनका सामना पहले दौर में मलयेशियाई जोड़ी ओंग ये सिन और तेओ एई यी से होगा। सात्विक का कहना है कि हमने तीन टूर्नामेंट के फाइनल खेले और तीनों हारे। हमें अहम मौकों पर शांत रहना होगा। विश्व नंबर सात और इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले एचएस प्रणय पहले दौर में चीन का लू गुआंग जू से टकराएंगे। लक्ष्य के सामने जापान के कांता सुनेयामा की कड़ी चुनौती होगी, जबकि श्रीकांत के सामने ताइवान के चोउ तिएन चेन होंगे। उभरते शटलर प्रियांशु राजावात विश्व नंबर एक डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से टकराएंगे। महिला युगल में त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद के अलावा अश्वनी पोनप्पा-तनीषा क्रास्टो भी ओलंपिक टिकट के लिए जोर लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed