फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   French Open: PV Sindhu and Lakshya Sen reached the quarterfinals Mix doubles pair of Ashwini Ponnappa, Satwik lose to Indonesian duo

French Badminton Open: लक्ष्य सेन तीसरे दौर में पहुंचे, सात्विक-पोनप्पा की जोड़ी हारकर बाहर

Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
सार

फ्रेंच बैडमिंटन ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। युवा शटलर लक्ष्य सेना ने एकल स्पर्धा में दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और तीसरे दौर में पहुंचे।

विज्ञापन
French Open: PV Sindhu and Lakshya Sen reached the quarterfinals Mix doubles pair of Ashwini Ponnappa, Satwik lose to Indonesian duo
लक्ष्य सेन

विस्तार

विश्व चैंपियन पी वी सिंधू और युवा लक्ष्य सेन फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-9 से पराजित किया। सिंधू पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन के भी अंतिम आठ में पहुंचीं थी।

विज्ञापन


उत्तराखंड के अल्मोड़ा के 20 वर्षीय लक्ष्य ने दूसरे दौर में सिंगापुर के लोह कीन येव को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 21-13 से पराजित किया। 

हालांकि अन्य मुकाबलों में भारत को निराशा हाथ लगी। अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी की जोड़ी को मिश्रित युगल स्पर्धा के अंतिम 16 में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को प्रवीण जॉर्डन और मेलती ओक्टावियंती की इंडोनेशियाई जोड़ी के हाथों 21-15, 17-21, 19-21 से शिकस्त मिली।  भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की लेकिन विपक्षी खिलाड़ियों ने वापसी की और अगले दोनों गेम जीतकर मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन


पुरुषों के एकल मुकाबले में समीर वर्मा इंडोनेशिया के शेसर हिरेन के साथ मुकाबले में रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हुए। वह दूसरे गेम में तब हटे जब स्कोर 16-21, 21-12 था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा, इससे पहले भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपियन पीवी सिंधु ने डेनमार्क की जुली जैकोब्सन को 21-15, 21-18 से हराया और दूसरे दौर में पहुंचीं। जबकि लंदन ओलंपिक की मेडलिस्ट साइना नेहवाल को चोट के कारण मजबूरन रिटायर होना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed