फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   French Open 2021: Kidambi Srikanth suffers defeat against World number 1 Kento Momota badminton news, sports news saina nehwal pv sindhu

French Open: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन अगले राउंड में, साइना चोट की वजह से हुईं बाहर, श्रीकांत हारे

Wed, 27 Oct 2021 09:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Oct 2021 09:55 PM IST
सार

श्रीकांत ने मोमोटा को पहले सेट में 21-18 से हरा दिया। इसके बाद मोमोटा ने वापसी की, लेकिन जीत मुश्किल से मिली।

विज्ञापन
French Open 2021: Kidambi Srikanth suffers defeat against World number 1 Kento Momota badminton news, sports news saina nehwal pv sindhu
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु फ्रेंच ओपन के अगले दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने महिला सिंगल्स के पहले राउंड के मुकाबले में डेनमार्क की जूली जेकोबसेन को लगातार गेमों में हराया। वहीं, दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल चोट की वजह से नहीं खेल पाईं और नाम वापस ले लिया। पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


उन्हें विश्व नंबर एक केंतो मोमोटा ने 79 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 22-20, 21-19 से हराया। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन श्रीकांत अच्छी बढ़त को जीत में तब्दील नहीं कर पाए। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में सात्विकसाईराइज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही। 
विज्ञापन


सिंधु ने 35 मिनट में जीता मुकाबला
स्टेड पिएरे डी कुबर्तिन के कोर्ट नंबर दो पर खेले गुए मुकाबले में सिंधु ने जेकोबसेन को 21-15, 21-18 से हराया। यह मैच 35 मिनट तक चला। अब राउंड ऑफ 16 में उनका सामना डेनमार्क की लिन क्रिस्टोफरसन से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना ने विपक्षी खिलाड़ी को वॉकओवर दिया
वहीं, लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल को पहले ही मुकाबले में चोट की वजह से रिटायर होना पड़ा। जिस वक्त उन्होंने मैच छोड़ा उस वक्त वह जापान की सयाका ताकाहाशी से 21-11, 9-2 से पिछड़ रही थीं। इसके बाद उन्होंने जापानी खिलाड़ी को वॉकओवर देने का फैसला लिया। 

लक्ष्य सेन भी अगले दौर में
वहीं, पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन भी अगले दौर में पहुंच गए हैं। 20 साल के लक्ष्य ने आयरलैंड के नहात गुयेन को 21-10, 21-16 को 45 मिनट में हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। 

श्रीकांत ने पहला गेम जीता
श्रीकांत ने मोमोटा को पहले सेट में 21-18 से हरा दिया। इसके बाद मोमोटा ने वापसी की, लेकिन जीत मुश्किल से मिली। एक वक्त दोनों का स्कोर बराबर था, लेकिन मोमोटा ने 22-20 से गेम अपने नाम किया। आखिरी गेम में दोनों खिलाड़ी एक एक अंक के लिए जूझते दिखे। 

हालांकि, आखिर में जापानी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाते हुए दो अंकों की बढ़त के साथ 21-19 से गेम और मैच दोनों अपने नाम कर लिया। श्रीकांत को पिछले हफ्ते भी डेनमार्क ओपन में मोमोटा से ही हार का सामना करना पड़ा था।

समीर वर्मा ने दूसरे दौर में बनाई जगह
भारत के समीर वर्मा ने मंगलवार को ली डोंग क्युन पर सीधे गेम में जीत के साथ फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई थी। 25 साल के समीर ने कोरिया के क्युन को 54 मिनट में 21-14 21-12 से हराया था। 

समीर ने पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराया था। वह इसके बाद मांसपेशियों में चोट के कारण क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बीच से हट गए थे। 


इस टूर्नामेंट में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, सायना नेहवाल, बी साई प्रणीत और लक्ष्य सेन समेत कई स्टार भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में चुनौती पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed