{"_id":"6100dd2e8ebc3e09445bf029","slug":"former-indian-batminton-player-nandu-natekar-is-no-more-he-died-age-of-88-years-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधन: नहीं रहे भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर, खेल जगत शोक में डूबा","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
निधन: नहीं रहे भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर, खेल जगत शोक में डूबा
Wed, 28 Jul 2021 09:59 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:59 AM IST
सार
भारत के पूर्व दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। नाटेकर भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिताब जीता।
विज्ञापन
नंदू नाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। नंदू भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे जिन्होंने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता था। यह उपलब्धि उन्होंने साल 1956 में हासिल की थी। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
अपने बैडमिंटन करियर में नंदू नाटेकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने 6 बार नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता था। साल 1961 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। यह अवॉर्ड पाने वाले वह भारत के पहले बैडमिेंटन खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
नंदू नाटेकर पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे और उन्होंने क्रिकेट खेला भी। लेकिन उनका मन क्रिकेट में नहीं लगा। इसके बाद नंदू ने अपना ध्यान बैडमिंटन पर लगाया। इसके बाद बैडमिंटन में उन्होंने नया मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
उन्होंने साल 1953 में 20 साल की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। अपने बैडमिंटन करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं। वह साल 1954 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फिर कभी इस स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया।