{"_id":"6172c057a8c862657706df6a","slug":"denmark-open-2021-sameer-verma-defeated-world-number-3-anders-antonsen-to-enters-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Denmark Open 2021: समीर वर्मा ने तीसरे नंबर के खिलाड़ी को हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, सिंधु हारकर बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Denmark Open 2021: समीर वर्मा ने तीसरे नंबर के खिलाड़ी को हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, सिंधु हारकर बाहर
Fri, 22 Oct 2021 08:06 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडन्से
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडन्से
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:06 PM IST
सार
डेनमार्क ओपन के पुरुष एकल में भारत के समीर वर्मा ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ऐंडर्स एंटोनसेन को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दुनिया के 28वीं रैंकिंग वाले समीर ने एंटोनसेन को 50 मिनट के खेल में 21-14 21-18 से हराया।
विज्ञापन
समीर वर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेनमार्क ओपन के पुरुष एकल में भारत के समीर वर्मा ने बड़ा उलटफेर किया। समीर ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ऐंडर्स एंटोनसेन को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दुनिया के 28वीं रैंकिंग वाले समीर ने एंटोनसेन को 50 मिनट के खेल में 21-14 21-18 से हराया।
विज्ञापन
पुरुषों के एकल स्पर्धा में भारत की तरफ से अब सिर्फ समीर वर्मा ही टूर्नामेंट में बने हुए है। मध्य प्रदेश के 27 वर्षीय समीर का क्वॉर्टरफाइनल मुकाबला अब 2014 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता 33 वर्षीय टॉमी सुगिआर्तो से होगा।
विज्ञापन
भारत को हालांकि महिलाओं की एकल स्पर्धा में निराशा हाथ लगी। यहां क्वॉर्टरफाइनल में स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। दो बार की ओलंपियन सिंधु को दुनिया की आठवीं रैंक की कोरियाई खिलाड़ी आन सियोंग ने 36 मिनट के मुकाबले में 21-11 और 21-12 से हराया। सिंधु की हार के साथ ही महिला वर्ग में भारत की आखिरी चुनौती भी समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों में भारत के लक्ष्य सेन को दूसरे दौर में ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 21 वर्षीय लक्ष्य को एक्सेलसेन ने सीधे सेटों में 21-15, 21-7 से हराया।