फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Denmark Open 2019 Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty Sameer Verma and PV Sindhu Match Results

डेनमार्क ओपन 2019: भारतीय चुनौती खत्म, एकल में सिंधु-समीर-प्रणीत बाहर, युगल और मिश्रित में भी हारे

Thu, 17 Oct 2019 10:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 17 Oct 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Denmark Open 2019 Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty Sameer Verma and PV Sindhu Match Results
पीवी सिंधु - फोटो : pti

वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पीवी सिंधु गुरुवार को यहां जारी डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट में उलटफेर का शिकार हो गईं। महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल के मैच में साउथ कोरिया की 17 वर्षीय एन से यंग ने सिंधु को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से पराजित किया। इस हार के साथ ही सिंधु टूर्नमेंट से बाहर हो गईं।दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला कुल 40 मिनट तक चला।

विज्ञापन


अगस्त में स्विट्जरलैंड में आयोजित विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड नंबर 6 सिंधु और वर्ल्ड नंबर 19 एन से-यंग के बीच यह अबतक का पहला मुकाबला था। क्वॉर्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी का सामना स्पेन की दिग्गज कैरोलिना मारिन से होगा। अगस्त में विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने के बाद से सिंधु लगातार तीन टूर्नामेंट में नाकाम रही हैं।

विज्ञापन

प्रणीत और समीर एकल में हारे

भारत की तरफ से एकल में समीर वर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा, समीर को ओलंपिक चैम्पियन चीन के चेन लोंग ने 21 -12, 21-10 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में  वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य [पदक जीतने वाले प्रणीत को जापान के टॉप खिलाड़ी केंटो मोमोटो ने 6-21,14-21 से मात दी।

साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी हारे

पुरूष युगल में सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई। वहीं थाईलैंड ओपन चैम्पियन सात्विक ओर चिराग को छठी वरीयता प्राप्त चीन के हान चेंग केइ और झोउ हाओ दोंग ने 21 -16, 21-15 से मात दी।

विज्ञापन

मिश्रित युगल में सिक्की रेड्डी और प्रणव हारे

भारत की तरफ से दिन के आखिरी मुकाबले में सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा को हारकर बाहर होना पड़ा। मिश्रित युगल में दोनों की जोड़ी को मलयेशिया की यिंग-सून की जोड़ी ने 26-24, 13-21 और 21-11 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed