फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Controversial comment on Sindhu's Success

फिल्म निर्देशक ने किया सिंधू की उपलब्धि का अपमान, कही थूकने की बात

Tue, 23 Aug 2016 10:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Controversial comment on Sindhu's Success
पीवी सिंधू - फोटो : getty
एक तरफ देश में पीवी सिंधू के ओलंपिक पदक को लेकर उत्साह का माहौल है वहीं दूसरी तरफ एक तबका ऐसा भी है जिसे उसकी उपलब्धि रास नहीं आ रही है।
विज्ञापन


मलयालम फिल्म निर्देशक सनल कुमार शशिधरन उन्हीं लोगों में से एक हैं। शशिधरन ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि " हर कोई सिंधू की सफलता का जश्न मना रहा है, लेकिन इसमें इतना खुश होने की क्या बात है? क्या हो अगर मैं इस जीत पर थूक दूं..."

उनकी इस पोस्ट के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह लताड़ा। लेकिन बाद में शशिधरन इस पर सफाई देते नजर आए कि यह एक मजाक था जिसे लोग समझ नहीं पाए। 
विज्ञापन





 

साक्षी की जीत पर भी हो चुकी है आलोचना

Controversial comment on Sindhu's Success
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
पीवी सिंधू की जीत की आलोचना करने वाले सनल कुमार को वामपंथी विचारधारा का माना जाता है, लेकिन वह भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं पर टिप्पणी करने वाले अकेले व्यक्ति नहीं हैं।

उनसे पहले पीएस विल्सन नाम के एक व्यक्ति ने साक्षी मलिक की कांस्य पदक को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जब लोगों ने उनकी लताड़ लगाई तो उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी।

उन्होंने मलयालम में लिखी अपनी पोस्ट में कहा था, "साक्षी की जीत अंधों के देश में काना राजा बनने जैसा है। 2 करोड़ की जनता वाले देश के पास ढेरों मेडल्स हैं, और हम 130 करोड़ की आबादी होकर भी कांस्य पदक का जश्न मना रहे हैं। गाय की पूजा करने वालों और उसका मूत्र पीने वालों के लिए ओलंपिक का मतलब ही क्या है मुझे शर्म आती है कि मैं इस देश में पैदा हुआ हूं।"

इससे पहले एक पाकिस्तानी पत्रकार ने साक्षी मलिक के मेडल जीतने की खिल्ली उड़ाई थी। उनकी खिल्ली का जवाब बिग बी अमिताभ बच्चन ने जोरदार तरीके से दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed