फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Tour Finals: Satwik-Chirag pair became the first men's doubles pair of India to qualify for the tournament

BWF World Tour Finals: सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली देश की पहली पुरुष डबल्स जोड़ी बनी

Mon, 29 Nov 2021 10:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Nov 2021 10:35 PM IST
सार

बुधवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ी खेलेंगे। सात भारतीय खिलाड़ी (चार पुरुष, तीन महिला) चुनौती पेश करेंगे। इसमें से तीन एकल में जबकि एक-एक जोड़ी महिला और पुरुष डबल्स में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
BWF World Tour Finals: Satwik-Chirag pair became the first men's doubles pair of India to qualify for the tournament
सात्विक (बाएं) और चिराग (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की 11वें नंबर की सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बुधवार से शुरू होने वाले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया। सात्विक-चिराग साल के आखिरी बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलने वाली देश की पहली पुरुष युगल जोड़ी है। सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। जापान के अकिरा कोगा और ताइची सेइतो के भी सेमीफाइनल में हारने के बाद उन्होंने जगह बनाई। 
विज्ञापन


उन्होंने जापानी जोड़ी को ‘रोड टू बाली रेस’ में पछाड़ा। उन्हें कट में प्रवेश के लिए सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक जोड़ी मार्कस एफ गाइडोन और केविन एस को हराना था, लेकिन वो 16-21,18-21 से हार गए। अकिरा और ताइची भी जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से हार गए जिससे भारतीय जोड़ी को जगह मिल गई।
विज्ञापन


20 साल के लक्ष्य सबसे युवा भारतीय
अल्मोड़ा के बीस वर्षीय लक्ष्य सेन इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने वाले सबसे युवा भारतीय हैं। वह किदांबी श्रीकांत के साथ एकल में चुनौती पेश करेंगे। चिराग शेट्टी ने क्वालिफाई करने के बाद कहा- हम पहली बार वर्ल्ड टूर फाइनल्स खेलेंगे। दुनिया की शीर्ष आठ जोड़ियों के खिलाफ खेलने को लेकर रोमांचित हूं। सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधू खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय
महिला वर्ग में दारोमदार विश्व चैंपियन पीवी सिंधू पर रहेगा। उनके अलावा अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। सिंधू (2018) यह खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं। साइना नेहवाल 2011 में फाइनल में पहुंचीं थी पर खिताब से चूक गई थी। श्रीकांत और समीर वर्मा नॉकआउट चरण तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed