फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Tour Finals 2019: Defending Champion PV Sindhu will wants to end year with a win

खिताब से सत्र का अंत करना चाहेंगी सिंधू, साल का आखिरी टूर्नामेंट विश्व टूर फाइनल्स आज से

Wed, 11 Dec 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 Dec 2019 08:16 AM IST
सार

  • 08 आठ खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में लेते हैं भाग 
  • 01 खिताब विश्व चैंपियनशिप के रूप में इस सत्र में जीता है सिंधू ने जबकि दो टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं 
  • 05 लगातार टूर्नामेंट यह भारतीय शटलर पहले और दूसरे दौर में ही बाहर हो गईं 

विज्ञापन
BWF World Tour Finals 2019: Defending Champion PV Sindhu will wants to end year with a win
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप की चैंपियन शटलर पीवी सिंधू साल के अंतिम टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में न सिर्फ लय में लौटना चाहेंगी बल्कि खिताब के साथ सत्र का अंत भी करना चाहेंगी। अगस्त में बासले में विश्व चैंपियन बनने के बाद से सिंधू खराब दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने इस सत्र में इसके अलावा कोई खिताब नहीं जीता।

विज्ञापन


रियो ओलंपिक की रजत पदक वितेजा सिंधू जुलाई में इंडोनेशिया ओपन सुपर 750 चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थीं। इसके बाद कोरिया ओपन और फुजोउ ओपन में पहले दौर से बाहर हो गईं जबकि चाइना ओपन, डेनमार्क ओपन और हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में हारीं। बीडब्ल्यूएफ रेस टू ग्वांग्झू रैंकिंग में सिर्फ शीर्ष आठ खिलाड़ी ही विश्व टूर फाइनल्स खेलते हैं। सिंधू इस साल के आखिर में 15वें स्थान पर होंगी, लेकिन विश्व चैंपियन होने के कारण उन्हें खेलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

आसान नहीं राह

सिंधू ने विश्व फाइनल्स की तैयारी के लिए हांगकांग ओपन के बाद ब्रेक लिया था। वह 2017 में उपविजेता 2018 में विजेता बनी थीं। इस बार उन्हें ग्रुप ए में चीन की चेन यू फेई, हि बिंग जियाओ और जापान की अकाने यामागुची के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में ताइवान की ताई जू यिंग, थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन व बुसानन ओंगबामरूंगफन जापान की नोजोमी ओकुहारा हैं। सिंधू को पहला मैच यामागुची से खेलना है जिसने इंडोनेशिया और जापान में खिताब जीते। उसके बाद कूल्हे की चोट के कारण वह चार टूर्नामेंटों से पहले दौर में बाहर हुईं। सिंधू का इस जापानी खिलाड़ी के खिलाफ 10-6 का रिकॉर्ड है, लेकिन वह इससे पिछले दो लगातार मैच हारी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed