BWF World Championship: 20 साल के लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे, अब श्रीकांत से होगा सामना
इसी के साथ इस टूर्नामेंट में भारत के कम से कम दो मेडल पक्के हो गए हैं। इससे पहले किदांबी श्रीकांत ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब सेमीफाइनल में दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे।
विस्तार
भारत के दो मेडल पक्के
इसी के साथ इस टूर्नामेंट में भारत के कम से कम दो मेडल पक्के हो गए हैं। इससे पहले किदांबी श्रीकांत ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब सेमीफाइनल में दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे। यह मैच शनिवार को खेला जाएगा।
पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य
श्रीकांत के बाद लक्ष्य भी पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। लक्ष्य यह कारनामा करने वाले चौथे भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। इससे पहले प्रकाश पादुकोण ने 1983, बी साई प्रणीत ने 2019 और श्रीकांत ने इसी साल यह कारनामा किया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि सेमीफाइनल में कौन एक दूसरे से जीत पाता है।
Just thrilling! Lakshya Sen 🇮🇳 turns the match around and is through to an all-Indian semifinal against Kidambi Srikanth.
Follow live action: https://t.co/TjoFnU4PnB#BWFWorldChampionships #Huelva2021 pic.twitter.com/IlrdMV09w2— BWF (@bwfmedia) December 17, 2021
सबसे युवा खिलाड़ी बने लक्ष्य सेन
लक्ष्य इसी के साथ बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं। दो मेडल के साथ भारत के इस टूर्नामेंट में कुल 12 मेडल हो गए हैं। प्रकाश, साई प्रणीत, श्रीकांत और लक्ष्य के अलावा पीवी सिंधु ने पांच मेडल जीते हैं। वहीं, साइना नेहवाल के नाम दो मेडल हैं। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
पहला गेम लक्ष्य और दूसरा गेम जुन ने जीता
लक्ष्य पहली बार इस चीनी खिलाड़ी से भिड़ रहे थे। चीनी खिलाड़ी ने पहले गेम में तीन पॉइंट की शुरुआती बढ़त बना ली थी। जुन 5-2 से लक्ष्य से आगे चल रहे थे। इसके बाद चार अंक हासिल कर लक्ष्य ने स्कोर 6-6 कर दिया। इसके बाद एक वक्त लक्ष्य ने जुन पर 18-14 की बढ़त बना ली थी। लक्ष्य ने फिर जुन को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने तीन अंक हासिल किए और और जुन को 21-15 से हरा दिया।
Srikanth & Lakshya joined the elite list 🔥@srikidambi became the only 3rd 🇮🇳 MS shuttler while @lakshya_sen joins as the 4th and youngest Male shuttler to add a medal to his name at the #WorldChampionships 😎⚡#BWFWorldChampionships2021#IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/jVVaLspTUZ
— BAI Media (@BAI_Media) December 17, 2021
तीसरे गेम में रोमांचक मुकाबला हुआ
दूसरे गेम में जुन ने वापसी की और 21-15 से जीता। तीसरे गेम में दिलचस्प मुकाबला हुआ। पहले जुन 11-8 से आगे चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने 16-15 से बढ़त बनाई। फिर लक्ष्य ने अपने स्मैश से जुन को कोई मौका नहीं दिया और स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया। इसके बाद स्कोर 19-19, 20-20 भी हुआ। हालांकि, लक्ष्य ने दो स्मैश से दो अंक हासिल कर गेम 22-20 और मैच 21-15, 15-21 और 22-20 से जीत लिया।