{"_id":"6a87c9164fe2eccde9017d51","slug":"bwf-world-championship-indian-shuttler-pv-sindhu-on-her-defeat-and-misses-out-medal-contention-2026-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Championship: किस तरह टूटा पीवी सिंधू का छठा पदक जीतने का सपना? हार के बाद बताया मैच में कहां हुई गलती","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
World Championship: किस तरह टूटा पीवी सिंधू का छठा पदक जीतने का सपना? हार के बाद बताया मैच में कहां हुई गलती
Fri, 21 Aug 2026 09:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:12 AM IST
सार
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में हार गईं। सिंधू का महिला एकल वर्ग में सफर प्री क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही समाप्त हो गया। सिंधू को इस मुकाबले में चीन की वांग झी यी से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
विस्तार
बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में पीवी सिंधू का सफर गुरुवार को थम गया। सिंधू को महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की वांग झी यी ने 21-11, 15-21, 21-17 से हराया। सिंधू अपने प्रदर्शन से निराश नजर आईं और उन्होंने हार के बाद कहा कि उन्हें थोड़ा और सब्र रखने की जरूरत थी। सिंधू इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड छठे पदक की तलाश में थीं।
विज्ञापन
कई बार रोकना पड़ा था मैच
मैच के दौरान चीन की खिलाड़ी वांग झी कई बार दर्द की वजह से कोर्ट पर बैठीं, जिसके कारण मुकाबला को कई बार रोकना पड़ा। इस पर सिंधू ने कहा, मुझे नहीं पता कि उन्हें (वांग झी) कोई चोट लगी थी या क्या, शायद यह उनकी रणनीति थी या खेलने का तरीका। हालांकि, मुझे लगता है कि मुझे इस मैच को जीत में तब्दील करना चाहिए था क्योंकि लंबी रैलियां हो रही थीं, मैच अच्छा था और उस समय जब स्कोर 17-17 था, तो हर प्वाइंट अहम था। मेरे हिसाब से मुझे थोड़ा और सब्र रखना चाहिए था।

भारतीय स्टार शटलर ने कहा, हां, इस तरह की हार से बहुत ज्यादा दुख होता है। इतने लंबे समय तक ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत करने के बाद, ऐसे मैच हारने से सच में बहुत दुख होता है। हालांकि, मुझे लगता है कि यह खेल है। खेल ऐसा ही होता है। मेरे हिसाब से आप इस तरह से और मजबूत बनते हैं और शानदार वापसी करते हैं। इसके साथ ही आप ऐसे मैचों में की गई गलतियों से सीख भी लेते हैं। जो हो गया, सो हो गया। मुझे लगता है कि अब वापस जाने और जो जरूरी है, वह करने का समय है।
सिंधू ने कहा कि उन्होंने मैच को अपने नाम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में नहीं आ सका। उन्होंने कहा, बिल्कुल, मुझे लगता है कि इस बार मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में जीत तो एक ही की होती है। हालांकि, मैं कोशिश करती रहूंगी। मुझे लगता है कि मैंने सब कुछ खेला और मुझे लगा कि लंबी रैलियां थीं, ऐसा कुछ नहीं था जिसे मैं बदल सकती थी, शायद थोड़ा अलग खेल सकती थी, शायद मुझे थोड़ा और सब्र रखना चाहिए था। अभी मैं बस यही देख पा रही हूं कि इस खेल में सबसे ज्यादा जरूरी क्या था।

चीनी खिलाड़ी ने सिंधू को बताया कड़ी चुनौती
सिंधू के खिलाफ जीत दर्ज करने वालीं चीनी खिलाड़ी ने कहा, हां, जाहिर है कि मैच बहुत मुश्किल था। मुझे लगता है कि सिंधू एक बहुत मजबूत खिलाड़ी हैं और उनके हमले बहुत तेज होते हैं। मैं बस लंबी रैलियों में उसे इधर-उधर दौड़ाने की कोशिश करती हूं। मैं खुश हूं कि मेरा गेम प्लान काम कर गया।