फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Championship 2021 Live Score: PV Sindhu crashes out, loses 21-17 21-13 to Tai Tzu Ying | PV Sindhu vs Tai Tzu Ying

BWF World Championship: विश्व नंबर एक ताइत्जु से हारीं सिंधु, क्वार्टरफाइनल से हुईं बाहर

Fri, 17 Dec 2021 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुएलवा (स्पेन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुएलवा (स्पेन) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Dec 2021 03:44 PM IST
सार

यह लगातार चौथा टूर्नामेंट है, जब सिंधु नॉकआउट राउंड से बाहर हुई हैं। इससे पहले इंडोनेशिया ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
BWF World Championship 2021 Live Score: PV Sindhu crashes out, loses 21-17 21-13 to Tai Tzu Ying | PV Sindhu vs Tai Tzu Ying
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप की डिफेंडिंग चैंपियन और भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। विश्व नंबर एक चीनी ताइपे की ताइत्जु यिंग ने उन्हें 21-17 21-13 से हरा दिया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में सिंधु का सफर खत्म हो गया। 
विज्ञापन


यह लगातार चौथा टूर्नामेंट है, जब सिंधु नॉकआउट राउंड से बाहर हुई हैं। इससे पहले इंडोनेशिया ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सिंधु बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर के फाइनल में पहुंची थीं।
विज्ञापन


वहीं, इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन में उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अक्तूबर में सिंधु को फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्हें बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हार का सामना करना पड़ा है।


42 मिनट तक चले मैच में ताइत्जु ने सिंधु को लगातार गेमों में हराया। पहले गेम में सिंधु ने चुनौती पेश करने की कोशिश की। हालांकि, सिंधु के 17 पॉइंट पर आने के बाद ताइत्जु ने निर्णायक बढ़त ली और 21-17 से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में ताइत्जु ने एकतरफा बढ़त ली और 21-13 से गेम और मैच जीत लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed