फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton: The largest Indian team will enter the India Open Super 750 Badminton, see complete list of players

Badminton: इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन में उतरेगा सबसे बड़ा भारतीय दल, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Tue, 07 Jan 2025 04:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Jan 2025 04:39 PM IST
सार

इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में चैंपियंस के लिए साढ़े नौ लाख डॉलर (लगभग 8.15 करोड़ रुपये) का पुरस्कार पूल और 11,000 रैंकिंग अंक दांव पर लगे होंगे।

विज्ञापन
Badminton: The largest Indian team will enter the India Open Super 750 Badminton, see complete list of players
पीवी सिंधू, एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू की अगुवाई में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल 14 जनवरी से यहां शुरू होने वाले योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेगा। ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन, एन से यंग और दुनिया के नंबर एक शी युकी जैसे शीर्ष सितारों के साथ भारत के 21 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। इसमें पुरुष एकल में तीन, महिला एकल में चार, पुरुष युगल में दो, महिला युगल में आठ और मिश्रित युगल में चार जोड़ियां चुनौती पेश करेंगी।  
विज्ञापन

लगभग 8.15 करोड़ रुपये का पुरस्कार पूल
इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में चैंपियंस के लिए साढ़े नौ लाख डॉलर (लगभग 8.15 करोड़ रुपये) का पुरस्कार पूल और 11,000 रैंकिंग अंक दांव पर लगे होंगे। भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, 'सुपर 750 प्रतियोगिता में इतने सारे भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिस्पर्धा करना विश्व मंच पर भारतीय बैडमिंटन के विकास और उन्नति का प्रतीक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट को 2023 में सुपर 750 श्रेणी में बदल दिया गया था
उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ शुरुआत हैं। इस साल हमारे स्थापित खिलाड़ियों के साथ नये नाम भी भारतीय बैडमिंटन की चमक को बढ़ाएंगे।' इस टूर्नामेंट को 2023 में सुपर 750 श्रेणी में बदल दिया गया था। भारत के 14 खिलाड़ियों ने इसके पिछले दो सत्र में हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट के पिछले आयोजन में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे थे जबकि एचएस प्रणय का 2024 में पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन

चिराग-सात्विक पुरुष युगल में खिताब के प्रबल दावेदार
चीन मास्टर्स 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चिराग और सात्विक पुरुष युगल में एक बार फिर खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। चोट से वापसी कर रहे सात्विक पेरिस ओलंपिक के बाद  अपनी लय दोबारा हासिल करने की कोशिश करेंगे। सात्विक-चिराग के अलावा भारत की उम्मीदें पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू पर भी टिकी होंगी।

शीर्ष-20 पुरुष एकल खिलाड़ियों में से 18 हिस्सा लेंगे
इस प्रतियोगिता में विश्व के शीर्ष-20 पुरुष एकल खिलाड़ियों में से 18 और शीर्ष-20 महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ियों में से 14 भाग लेंगे।  पुरुष युगल जोड़ियों में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के लियांग वेइकेंग एवं वांग चांग और इंडोनेशिया के फजर अल्फियान एवं मुहम्मद रियान अर्दिआंतो शामिल हैं। योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची नीचे देखें...
  • पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावत
  • महिला एकल: पीवी सिंधू, मालविका बंसोड़, अनुपमा उपाध्याय, आकर्षी कश्यप
  • पुरुष युगल: चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, के साई प्रतीक/पृथ्वी के रॉय
  • महिला युगल: त्रिसा जॉली/गायत्री गोपीचंद, अश्विनी पोनप्पा/तनीषा क्रास्टो, रुतुपर्णा पांडा/श्वेतापर्णा पांडा, मनसा रावत/गायत्री रावत, अश्विनी भट्ट/शिखा गौतम, साक्षी गहलावत/अपूर्वा गहलावत, सानिया सिकंदर/रश्मि गणेश, मृण्मयी देशपांडे/प्रेरणा अलवेकर
  • मिश्रित युगल: ध्रुव कपिला/तनीषा क्रास्टो, के सतीश कुमार/आद्या वरियाथ, रोहन कपूर/जी रुथविका शिवानी, अशिथ सूर्या/अमृता प्रमुथेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed