फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton: Srikanth defeated top seed Chou Tien Chen, made it to the semi-finals of Canada Open

Canada Open: क्या कनाडा ओपन के फाइनल में तीसरे वरीय निशिमोटो को हरा पाएंगे श्रीकांत? जानें कैसा है रिकॉर्ड

Sat, 05 Jul 2025 01:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैलगरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैलगरी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Jul 2025 01:16 PM IST
सार

श्रीकांत पिछले काफी समय से फॉर्म को लेकर जूझते रहे हैं। चोट से वापसी के बाद उन्होंने मलयेशिया मास्टर्स और अब कनाडा ओपन में शानदार खेल दिखाया। वह इस टूर्नामेंट को जीतकर फिर से अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Badminton: Srikanth defeated top seed Chou Tien Chen, made it to the semi-finals of Canada Open
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के 32 साल के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए कनाडा ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीनी ताइपे के शीर्ष वरीय चोऊ टिएन चेन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता और इस साल मलयेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचने वाले श्रीकांत ने शुक्रवार रात को 43 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चेन को 21-18, 21-9 से हराया। वर्तमान में विश्व में 49वें स्थान पर काबिज श्रीकांत का फाइनल में जगह बनाने के लिए अब जापान के तीसरे वरीय केंटा निशिमोटो से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

श्रीकांत ने चेन के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त हासिल की लेकिन चीनी ताइपे के खिलाड़ी ने वापसी करके स्कोर 16-16 से बराबर कर दिया। श्रीकांत ने हालांकि अगले छह में से पांच अंक लेकर गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में श्रीकांत ने इंटरवल तक 11-6 की बढ़त बना ली और इसके बाद भी अपना दबदबा कायम रखते हुए 19-7 की बढ़त बनाकर मैच आसानी से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत का निशिमोटो के खिलाफ 6-4 का रिकॉर्ड है, लेकिन 2023 विश्व चैंपियनशिप में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में वह जापानी शटलर से हार गए थे। अपनी जीत के साथ श्रीकांत 2,40,000 अमेरिकी डॉलर इनामी टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रह गए हैं। श्रीकांत पिछले काफी समय से फॉर्म को लेकर जूझते रहे हैं। चोट से वापसी के बाद उन्होंने मलयेशिया मास्टर्स और अब कनाडा ओपन में शानदार खेल दिखाया। वह इस टूर्नामेंट को जीतकर फिर से अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले 2022 विश्व जूनियर चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन ने 79 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में निशिमोटो से 15-21 21-5 17-21 से हार गए। हालांकि, भारतीय शटलर ने निशिमोटो के सामने कड़ी चुनौती पेश की। महिला एकल में श्रीयांशी वलिसेट्टी का प्रभावशाली प्रदर्शन डेनमार्क की अमाली शुल्ज से हारने के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed