फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton: New-look Indian team ready for Sudirman Cup challenge

सुदिरमन कप: कल से टूर्नामेंट शुरू, कई स्टार खिलाड़ी बाहर, इन युवाओं पर रहेंगी नजरें

Sat, 25 Sep 2021 04:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फिनलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फिनलैंड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 25 Sep 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Badminton: New-look Indian team ready for Sudirman Cup challenge
सुदिरमन कप (बैडमिंटन) - फोटो : social media

रविवार (26 सितंबर )से सुदिरमन कप की शुरुआत हो रही है। फिनलैंड के वानता में हो रही इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कई स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं हो रहे हैं। ऐसे में भारत की राह आसान नहीं होगी। इस टूर्नामेंट में युवा और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी क्षमता से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और गत विश्व चैंपियन पीवी सिंधु और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल इस चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन


बी साई प्रणीत, किदांबी श्रीकांत तथा अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी के रूप में भारत के पास पुरुष एकल और महिला युगल में अनुभवी खिलाड़ी हैं। वहीं, पुरुष युगल में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी भी अंतिम समय में हट गई। महिला एकल में जिम्मेदारी युवा मालविका बंसोड़ और अदिति भट पर होगी।
विज्ञापन


बता दें कि भारत को इस टूर्नामेंट के ग्रुप ए में गत चैंपियन चीन, थाईलैंड और मेजबान फिनलैंड के साथ रखा गया है। सुदिरमन कप के मुकाबले में दो एकल और तीन युगल मैच होंगे।  भारत को तीन बार (2013, 2017, 2019) सेमीफाइनल में पहुंचने वाले थाईलैंड के बाद 27 सितंबर को चीन और 29 सितंबर को फिनलैंड से भिड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने 11 बार सुदिरमन का कप खिताब जीता है जबकि मेजबान फिनलैंड कभी इस टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह नहीं बना पाया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण (क्वार्टरफाइनल) में जगह बनाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed