फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton: Mithun became most expensive player in GPBL second season draft, tournament starts from 27th august

Badminton: जीपीबीएल के दूसरे सत्र के ड्रॉफ्ट में सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिथुन, 27 अगस्त से होगा टूर्नामेंट

Mon, 07 Aug 2023 11:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

मिथुन को टीम में शामिल करने के लिए बंगलूरू टाइगर्स ने भी पूरा जोर लगाया लेकिन चेन्नई सुपरस्टार्स ने इस खिलाड़ी के लिए 14.5 लाख रुपये बोली लगाकर बाजी मार ली।

विज्ञापन
Badminton: Mithun became most expensive player in GPBL second season draft, tournament starts from 27th august
मिथुन मंजूनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय चैंपियन मिथुन मंजूनाथ ग्रां प्री बैडमिंटन लीग (जीपीबीएल) के दूसरे सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे अधिक रकम हासिल करने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे। इस लीग का आयोजन यहां 27 अगस्त से नौ सितंबर तक होगा। बंगलूरू के 25 साल के इस खिलाड़ी ने कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया ओपन में दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी लोह कीन यू को हराया था।
विज्ञापन


मिथुन को टीम में शामिल करने के लिए बंगलूरू टाइगर्स ने भी पूरा जोर लगाया लेकिन चेन्नई सुपरस्टार्स ने इस खिलाड़ी के लिए 14.5 लाख रुपये बोली लगाकर बाजी मार ली। मिथुन आइकन वर्ग के खिलाड़ियों में शामिल थे जिनका आधार मूल्य आठ लाख रुपये था। लीग में शामिल टीमों को दो से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प दिए जाने के बाद 15 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का भी चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed