फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton Asia Team Championships: India Women Create History By Reaching Semifinals, Indian Men's Team lost

Badminton Asia Team Championships: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचीं, पुरुष टीम को मिली हार

Sat, 17 Feb 2024 01:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 Feb 2024 01:23 PM IST
सार

चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी कर रही सिंधू ने लो सिन यान हैप्पी के खिलाफ मजबूत शुरुआत की, लेकिन दूसरे गेम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तीसरे गेम में सिंधू ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन
Badminton Asia Team Championships: India Women Create History By Reaching Semifinals, Indian Men's Team lost
पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को सेलांगोर में हॉन्गकॉन्ग को 3-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि पुरुष टीम को जापान से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को चीन को हराकर ग्रुप डब्ल्यू में शीर्ष पर रहने वाली भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल ड्रॉ का फायदा उठाया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने फ्रंट से लीड किया।
विज्ञापन

सिंधू की जबरदस्त वापसी

Badminton Asia Team Championships: India Women Create History By Reaching Semifinals, Indian Men's Team lost
पीवी सिंधू - फोटो : BAI Media
चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी कर रही सिंधू ने लो सिन यान हैप्पी के खिलाफ मजबूत शुरुआत की, लेकिन दूसरे गेम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तीसरे गेम में सिंधू ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। सिंधू ने पहला मैच 21-7, 16-21, 21-12 से जीता और भारत को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनीषा-पोनप्पा का शानदार प्रदर्शन

Badminton Asia Team Championships: India Women Create History By Reaching Semifinals, Indian Men's Team lost
अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रही तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने येयुंग नगा टिंग और येयुंग पुई लाम की दुनिया की नंबर 18 जोड़ी को 21-10, 21-14 से हराकर भारत को सेमीफाइनल के करीब पहुंचा दिया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में जापान से सामना

Badminton Asia Team Championships: India Women Create History By Reaching Semifinals, Indian Men's Team lost
अश्मिता चलिहा - फोटो : BAI Media
अश्मिता चालिहा ने इसके बाद क्वार्टर फाइनल में येयुंग सुम यी को 21-12, 21-13 से हराया और टीम इंडिया (महिला) की जगह सेमीफाइनल में पक्की कर दी। पदक पक्का करने के बाद अब भारत का सामना शीर्ष वरीय जापान से होगा जिसने अन्य क्वार्टरफाइनल में चीन को 3-2 से हराया।

भारतीय पुरुष टीम को निराशा हाथ लगी

Badminton Asia Team Championships: India Women Create History By Reaching Semifinals, Indian Men's Team lost
श्रीकांत और प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, पुरुषों में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। दो बार के पूर्व विश्व चैंपियन केंटो मोमोटा ने तीसरे एकल में किदांबी श्रीकांत को हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों टीमें टीम 2-2 से बराबरी पर थीं और सभी की निगाहें दुनिया के दो पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और केंटो मोमोटा के बीच होने वाले तीसरे और अंतिम एकल एकल पर टिकी थीं।

श्रीकांत ने पहला गेम जीतकर बढ़त बनाई। श्रीकांत ने दूसरे गेम में 19-12 की बढ़त बना ली थी, लेकिन मोमोटा ने लगातार आठ अंक जीतकर वापसी की। भारतीय खिलाड़ी एक मैच प्वाइंट बचाने में सफल रहे, लेकिन जापानी खिलाड़ी को एक घंटे 17 मिनट में मैच जीतने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed