फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton Asia Team Championships 2020: india vs kazakhstan match preview

एशिया टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप: भारत की पहली टक्कर कजाखस्तान से

Tue, 11 Feb 2020 10:04 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 11 Feb 2020 10:04 AM IST
सार

-एशिया टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप : ओलंपिक वर्ष में पदक पर हैं भारतीय शटलरों की निगाह
-टीम का दारोमदार प्रणीत, श्रीकांत और युवा लक्ष्य के कंधों पर
-2016 में कांस्य पदक जीत चुकी है भारतीय टीम इस चैंपियनशिप में
 

विज्ञापन
Badminton Asia Team Championships 2020: india vs kazakhstan match preview
किदांबी श्रीकांत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना वायरस के डर के बावजूद भारत की मजबूत पुरुष टीम मंगलवार से शुरू हो रही एशिया टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए यहां पहुंच गई। टीम की निगाह पदक पर है जिससे ओलंपिक वर्ष में खिलाड़ियों को अहम रैंकिंग अंक मिलेंगे। भारतीय महिला टीम ने कोरोना वायरस के फैलने के डर से हटने का फैसला किया है।

विज्ञापन


भारतीय टीम में किदांबी श्रीकांत, विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बीसाई प्रणीत, एचएस प्रणय, शुभंकर शर्मा और लक्ष्य सेन हैं। भारतीय टीम ने 2016 में इस चैंपियनशिप में कांसा जीता था। टीम को शुरुआत में ग्रुप ए में दो बार के गत चैंपियन इंडोनेशिया और मेजबान फिलिपींस के साथ रखा गया था लेकिन मेजबान देश के यात्रा प्रतिबंध के कारण चीन और हांगकांग के नहीं खेलने के कारण सोमवार को टीम मैनेजरों की बैठक में दोबारा ड्रॉ हुआ। भारत को अब मलयेशिया और कजाखस्तान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।
विज्ञापन


सभी चार ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत कजाखस्तान के खिलाफ करेगा। उसके बाद उसे बृहस्पतिवार को को मलयेशिया से खेलना है। एशिया टीम चैंपियनशिप का आयोजन तीसरी बार किया जा रहा है। यह थामस और उबेर कप के एशिया क्वालिफायर भी हैं। भारतीय टीम के कजाखस्तान के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज करने की उम्मीद है लेकिन मलयेशिया के खिलाफ मुकाबला रोमांचक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलयेशिया की युवा टीम में दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी ली जी जिया, 2014 युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चीम जून वेई और विश्व जूनियर चैंपियनशिप के तीन बार के रजत पदक विजेता लियोंग जुन हाओ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed