{"_id":"5b4fc89e4f1c1b3b748b5a2d","slug":"b-sai-praneeth-ousted-from-singapore-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर ओपन: गत चैंपियन प्रणीत हुए उलटफेर के शिकार, सौरव ने कश्यप को किया बाहर","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सिंगापुर ओपन: गत चैंपियन प्रणीत हुए उलटफेर के शिकार, सौरव ने कश्यप को किया बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Jul 2018 04:39 AM IST
विज्ञापन
पारुपल्ली कश्यप
गत चैंपियन बी साई प्रणीत बुधवार को सिंगापुर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हो गए। छठी वरीय प्रणीत को जापान के यू इगाराशी के हाथों तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-16,16-21,18-21 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
सौरव वर्मा ने हमवतन पी कश्यप को 21-9, 21-6 से, शुभांकर डे ने कनाडा के जेसन एंथोनी हो को 14-21, 21-14, 21-16 से और रुत्विका शिवानी ने बुल्गारिया की लिंडा जेटचिरी को 21-15,17-21, 21-16 से पराजित किया। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रितुपर्णा दास स्विट्जरलैंड की सबरिना जेक्वेट के रिटायर होने के बाद आगे बढ़ी।
विज्ञापन
मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की की जोड़ी जर्मनी के जोनेस व कार्लो को 21-19,16-21, 21-12 से मात देकर दूसरे दौर में पहुंची। पुरुष युगल में सत्विकसाईराज व चिराग शेट्टी की जोड़ी भी स्थाीय जोड़ी रिजकी हिदायत व लोह कीन हीन को 21-16, 24-22 से हराकर आगे बढ़ी।
विज्ञापन
गुरुसाईदत्त व वैष्णवी हारे : पुरुष एकल में आरएमवी गुरुसाईदत्त को चीन के किओ बिन से 14-21,19-21 से और वैष्णवी रेड्डी को जापान की मिनात्सु मितानी से 19-21,7-21 से हार मिली। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की की जोड़ी को हांगकांग की एनजी तज यायू और यूइन सिन यिंग से 21-18,13-21,14-21 से शिकस्त मिली।