{"_id":"5d8af5278ebc3e93a3343468","slug":"b-sai-praneeth-makes-early-exit-from-korea-open-after-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु-साइना कोरिया ओपन के पहले दौर से बाहर, पी कश्यप अगले दौर में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सिंधु-साइना कोरिया ओपन के पहले दौर से बाहर, पी कश्यप अगले दौर में
Wed, 25 Sep 2019 02:11 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
साइना-सिंधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियन शटलर पीवी सिंधु, स्टार साइना नेहवाल और बी साई प्रणीत को बुधवार को यहां कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा जिससे एकल वर्ग में सिर्फ पारुपल्ली कश्यप के रूप में भारतीय चुनौती बची है। पी कश्यप ने 42 मिनट तक चलने वाले पुरुष एकल के मैच में चीनी ताइपे के लू चिया हंग के ऊपर 21-16, 21-16 से एक आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सिंधु को हालांकि पहले दौर में ही अमेरिका की बेइवन झेंग के खिलाफ तीन गेम में 7-21, 24-22, 15-21 से हार झेलनी पड़ी। जबकि प्रणीत और साइना दोनों को रिटायर्ड हर्ट होकर अपने पहले दौर के मुकाबलों के बीच से हटना पड़ा। वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रणीत जब डेनमार्क के पांचवें वरीय एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ 9-21, 7-11 से पिछड़ रहे थे तब टखने की चोट के कारण मुकाबले से हट गए।
विज्ञापन
लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना दक्षिण कोरिया की किम गा युन के खिलाफ पहला गेम जीतने के बाद 21-19, 18-21, 1-8 के स्कोर पर मुकाबले से हट गईं। साइना के पति और निजी कोच कश्यप ने बताया कि उन्हें पेट से संबंधित तकलीफ के कारण मैच बीच में छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड के बाद सिंधु को भी लय हासिल करने के लिए जूझना पड़ रहा है। ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु को पिछले हफ्ते चीन ओपन के दूसरे दौर में थाइलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व चैंपियन सिंधु ने बासेल में विश्व चैंपियनशिप खिताब के दौरान झेंग को भी हराया था। चीन में जन्मीं अमेरिकी खिलाड़ी झेंग ने पिछले साल इंडिया ओपन और डेनमार्क ओपन में सिंधु को शिकस्त दी थी