{"_id":"5aec7f044f1c1b6d098b7e3f","slug":"b-sai-praneeth-enters-in-semifinal-of-new-zealand-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Zealand Open: साई प्रणीत ने सेमीफाइनल में की एंट्री, समीर हुए बाहर","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
New Zealand Open: साई प्रणीत ने सेमीफाइनल में की एंट्री, समीर हुए बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
बी साई प्रणीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बी साई प्रणीत ने अपना शानदार सफर जारी रखते हुए न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। वहीं समीर वर्मा का अभियान क्वार्टर फाइनल में थम गया।
विज्ञापन
तीसरी वरीय प्रणीत ने श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने को मात्र 28 मिनट में 21-7, 21-9 से बाहर का रास्ता दिखाया। टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती बचे प्रणीत का फाइनल में जगह बनाने के लिए अब दूसरी वरीय इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से सामना होगा।
विज्ञापन
पांचवीं वरीय समीर शीर्ष वरीय और दो बार के ओलंपिक चैंपियन लिन डेन से पार नहीं पा सके। पहले गेम में तो समीर ने डेन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी के अनुभव के आगे भारतीय खिलाड़ी की एक नहीं चली। समीर को डेन के हाथों 19-21, 9-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में डेन की भिड़ंत कोरिया के क्वालीफायर वांग ही हेओ से होगी।
विज्ञापन
मनु व सुमित भी हारे : पुरुष युगल में पांचवीं वरीय मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी भी क्वार्टर में हार गई। भारतीय जोड़ी को थाईलैंड की चौथी वरीय बोडिन इस्रा और निपितफोन की जोड़ी से सीधे गेम में 10-21, 15-21 से हार झेलनी पड़ी।