फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Australian Open Badminton: Mithun upset Loh, PV Sindhu and Srikanth also won, reached second round

Australian Open Badminton: मिथुन ने लोह को हराकर किया उलटफेर, सिंधू और श्रीकांत भी जीते, दूसरे दौर में पहुंचे

Thu, 03 Aug 2023 09:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Aug 2023 09:38 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के प्रियांशु राजावत ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन टैंग को 21-12, 21-16 से हराया। सिंधू ने हमवतन अश्मिता चालिहा को 36 मिनट में 21-18, 21-13 से हराया।

विज्ञापन
Australian Open Badminton: Mithun upset Loh, PV Sindhu and Srikanth also won, reached second round
मंजूनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के मिथुन मंजूनाथ ने चौथी वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के सिंगापुर के कीन यू लोह को ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन के शुरुआती दौर में हराकर उलटफेर कर दिया। इसके अलावा पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंच गए।
विज्ञापन


दुनिया में 50वें नंबर के खिलाड़ी मंजूनाथ ने लोह को 41 मिनट चले मुकाबले में 21-19, 21-19 से पराजित किया। लक्ष्य को चोट के कारण किरन जॉर्ज के खिलाफ उस समय हटना पड़ा जब वह 0-5 से पिछड़ रहे थे। किदांबी श्रीकांत ने जापान के केंता निशिमोतो को 21-18, 21-7 से पराजित किया।
विज्ञापन


Sindhu, Srikanth eye good show in Thailand | Deccan Herald
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के प्रियांशु राजावत ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन टैंग को 21-12, 21-16 से हराया। सिंधू ने हमवतन अश्मिता चालिहा को 36 मिनट में 21-18, 21-13 से हराया। आकृषि कश्यप ने मलयेशिया की जिन वेई गोह को 21-15, 21-17 से मात दी। मालविंका बनसोड को चीनी ताइपे की यू पो पेई के हाथों 20-22, 11-21 से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed