{"_id":"5af4af184f1c1b9c098b93cf","slug":"australian-open-b-sai-praneeth-and-sameer-verma-enters-in-quarter-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियन ओपन: प्रणीत और समीर की जीत का सिलसिला जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
ऑस्ट्रेलियन ओपन: प्रणीत और समीर की जीत का सिलसिला जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
बी साई प्रणीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शटलर बी साई प्रणीत और समीर वर्मा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दूसरी वरीय प्रणीत ने इंडोनेशिया के पंजी अहमद मौलाना को 21-12, 21-14 से और चौथी वरीय समीर ने जापान के तुकामा को 21-16, 21-12 से बाहर का रास्ता दिखाया। अगले दौर में प्रणीत की भिड़ंत इंडोनेशिया के सातवीं वरीय ली चेयुक यू से और समीर की चीन के लू गुआंगजु से होगी।
विज्ञापन
युगल जोड़ियां भी जीती : पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने कोरिया के हयूक गयून चोई और क्यूंग हून पार्क की जोड़ी को 21-17, 21-17 से और अर्जुन एमआर और रामचंद्रन श्लोक ने जापान के हिरोकी ओकामूरा और मासायुकी ओनोडेरा को 21-15, 25-23 से पराजित किया। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ियां आपस में टकराएंगी।
विज्ञापन
महिलाओं का अभियान खत्म : महिला एकल और युगल में भारतीय अभियान खत्म हो गया। एकल में जक्का वैष्णवी रेड्डी को चीन की हान यूई के हाथों 5-21, 5-21 से हार मिली। युगल में जे मेघना और पूर्विशा एस राम की जोड़ी भी जापान की मिकी और मियूकी कातो की जोड़ी से 11-21, 13-21 से मात खाकर बाहर हो गई। मिश्रित युगल में शिवम शर्मा और पूर्विशा को कोरिया के सेयुंग जाए सियो और चाए युजुंग से 6-21, 13-21 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन