{"_id":"5b83794642c792465274b281","slug":"asian-games-2018-indonesia-jakarta-palembang-saina-nehwal-and-pv-sindhu-live-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, विश्व नंबर-2 यामागुची को रौंदकर फाइनल में पहुंची","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, विश्व नंबर-2 यामागुची को रौंदकर फाइनल में पहुंची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने सोमवार को एशियाई खेल 2018 में महिला बैडमिंटन सिंगल्स के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। वह एशियाई खेलों के इतिहास में बैडमिंटन महिला फाइनल्स में पहुंचने वाली भारत की पहली शटलर बनी। ओलंपिक मेडलिस्ट ने सोमवार को सेमीफाइनल में विश्व नंबर-2 जापान की अकाने यामागुची को कड़े मुकाबले में 21-17, 15-21, 21-10 से मात दी।
विज्ञापन
अब फाइनल में सिंधु का मुकाबला विश्व की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से होगा, जिन्होंने दिन के पहले सेमीफाइनल में भारत की साइना नेहवाल को सीधे सेटों में 21-17, 21-14 से मात दी थी।
विज्ञापन
सिंधु को जीबीके स्टेडियम में वर्ल्ड नंबर-2 यामागुची को मात देने में काफी पसीना बहाना पड़ा। भारतीय शटलर ने 1 घंटे 6 मिनट में यामागुची को मात दी। सिंधु ने पहले ही गेम में अपने इरादे दर्शा दिए कि वह फाइनल में प्रवेश करने के इरादे से कोर्ट में आई हैं। उन्होंने किसी भी पल यामागुची को हावी नहीं होने दिया और पहले गेम के हाफ टाइम तक 11-8 की बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने बढ़त को बरकरार रखते हुए पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
हालांकि, दूसरे गेम में सिंधु लय खोती दिखी और इसका परिणाम यह हुआ कि वह 15-21 से मुकाबला गंवा बैठीं। सिंधु ने मौजूदा एशियाई खेलों में कई मुकाबले तीसरे व निर्णायक गेम में जाकर ही जीते। आज भी ऐसा ही हुआ। निर्णायक गेम में सिंधु ने अपनी खोई लय हासिल की और हाफ टाइम तक 11-7 की बढ़त बनाई। इसके बाद सिंधु ने लगातार अंक हासिल करते हुए बहुत ही जल्दी गेम प्वाइंट हासिल किया। देखते ही देखते सिंधु ने 21-10 से गेम व मैच अपने नाम किया।
इससे पहले भारत की साइना नेहवाल को सेमीफाइनल में विश्व की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, 18वें एशियाई खेल में साइना ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं। भारतीय शटलर जीबीके स्टेडियम में शीर्ष वरीय ताई जू यिं के हाथों सीधे सेटों में 17-21, 14-21 से पराजित हुईं।
साइना नेहवाल की चुनौती सेमीफाइनल मुकाबले में 36 मिनटों में समाप्त हुई। भारतीय शटलर ने पहले गेम में काफी अच्छा खेल दिखाया और ताई को कड़ी टक्कर भी दी। मगर वह अहम मौकों पर अंक गंवा बैठीं और पहले गेम में 17-21 से पीछे रह गईं। इसके बाद दूसरे गेम के हाफ टाइम तक मैच रोमांचक हुआ, जहां भारतीय शटलर 10-11 से पिछड़ रहीं थी। यहां से ताई ने साइना को सिर्फ तीन अंक हासिल करने दिए और मुकाबला 21-17 से अपने नाम किया।
सिंधु किस तरह फाइनल में पहुंची, जानिए लाइव अपडेट्स पढ़कर
साइना नेहवाल
लाइव अपडेट्स
- जी हां, पीवी सिंधु ने इतिहास रच दिया। तीसरे गेम में यामागुची को 21-10 के विशाल अंतर से मात दी।
- पीवी सिंधु के पास निर्णायक गेम में 16-10 की बढ़त है। वह फाइनल में पहुंचने से कुछ ही कदम दूर हैं।
- तीसरे गेम के हाफ टाइम तक भारतीय शटलर ने 11-7 की बढ़त बनाई। सिंधु के पास फाइनल में पहुंचने का शानदार मौका।
- पीवी सिंधु ने तीसरे गेम में बेहतरीन वापसी की और पांच अंक की बढ़त बना ली है। स्कोर में अभी 10-5 की बढ़त पर भारतीय शटलर।
- दूसरे गेम में सिंधु की हार। 15-21 से गंवाया मैच। अब निर्णायक गेम को जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहेंगी भारतीय शटलर।
- दूसरे गेम में जापानी शटलर की जोरदार वापसी और वह 17-14 से आगे।
- यामागुची ने अचानक लय हासिल की और दूसरे गेम के हाफ टाइम तक 11-10 की बढ़त बनाई। सिंधु को करना होगी जोरदार वापसी।
- यामागुची की जोरदार वापसी। लगातार अंक हासिल करते हुए स्कोर 10-10 से बराबर किया।
- यामागुची का गलत जजमेंट। सिंधु ने अब चार अंकों की बढ़त हासिल कर ली है। स्कोर में 10-6 से आगे सिंधु।
- पीवी सिंधु ने लगातार तीन अंक हासिल किए और अब वह स्कोर में 7-4 की बढ़त पर हैं।
- दूसरे गेम में सिंधु और यामागुची के बीच जोरदार टसल शुरू। स्कोर 3-3 की बराबरी पर।
- पीवी सिंधु के बेहतरीन खेल के सामने बौनी साबित हुई जापानी अकाने यामागुची। सिंधु ने पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया।
- एक बहुत ही बेहतरीन लंबी रैली हुई। इसमें जीत सिंधु की हुई क्योंकि यामागुची को लगा कि शटल साइड लाइन के बाहर चली गई है। स्कोर में 18-15 से आगे सिंधु।
- पीवी सिंधु की बढ़त बरकरार। यामागुची दबाव में नजर आ रही हैं। सिंधु को भी अपना अति आक्रामक खेलने की जरूरत नहीं पड़ रही है क्योंकि जापानी शटलर एक के बाद एक गलती करती जा रही हैं। स्कोर में 17-15 की बढ़त पर भारतीय शटलर।
- सिंधु की बेहतरीन तकनीक के सामने यामागुची परेशान दिख रही हैं। उनका शटल पर बिलकुल भी नियंत्रण नजर नहीं आ रहा। स्कोर में 15-10 की बढ़त पर सिंधु।
- सिंधु का शानदार खेल। स्कोर में 13-9 की बढ़त बनाई। यामागुची ने नेट पर गलती कराई।
- पीवी सिंधु ने पहले गेम के हाफ टाइम तक 11-8 की बढ़त बनाई।
- सिंधु ने लंबी रैली के दौरान एक गजब का स्मैश जमाया और अपनी बढ़त 10-8 की कर ली है।
- स्कोर 7-7 से बराबर। यामागुची ने स्मैश जमाने का प्रयास किया, लेकिन शटल नेट पर जाकर अटकी।
- भारतीय शटलर पीवी सिंधु पहले गेम में फिलहाल 6-7 से पिछड़ रही हैं।
- दूसरे गेम के हाफ टाइम के बाद साइना अपनी लय खो बैठी और सेमीफाइनल में उनका सफर समाप्त हो चुका है। चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के हाथों साइना को दूसरे गेम में 14-21 की शिकस्त झेलनी पड़ी।
- साइना अपने आप से निराश। ताई जू यिंग के जाल में उलझती जा रही हैं। अब वह चार अंक से पिछड़ रही हैं। स्कोर में 14-18 से पीछे साइना नेहवाल।
- साइना नेहवाल का शॉट नेट से टकराया, लेकिन इससे उन्हें फायदा मिला। भारतीय शटलर स्कोर में 14-13 की बढ़त पर।
- दूसरे गेम के हाफ टाइम तक चीनी ताइपे की शटलर 11-10 की बढ़त पर। भारतीय फैंस चिंतित।
- साइना अब दो अंकों से पिछड़ रही हैं। चीनी ताइपे की यिंग ने लगातार तीन अंक हासिल किए, फिर साइना ने एक अंक लिया। अभी भारतीय शटलर 8-10 से दूसरे गेम में पिछड़ रही हैं।
- साइना ने जोरदार वापसी की और लगातार तीन अंक हासिल करते हुए स्कोर 6-6 से बराबर किया।
- दूसरे गेम में साइना की निराशाजनक शुरुआत। भारतीय शटलर विरोधी के खिलाफ तीन अंकों से पिछड़ रही हैं। स्कोर में साइना 3-6 से पीछे।
- साइना नेहवाल पहले गेम में 17-21 से हारी। दूसरे गेम में करना होगी जोरदार वापसी।
- भारतीय शटलर की चिंता बढ़ी। ताई ने लगातार दो अंक लिए और स्कोर में 19-15 की बढ़त बनाई।
- साइना ने लगातार दो अंक हासिल किए। स्कोर में 12-16 से पिछड़ रही हैं भारतीय शटलर।
- हाफ टाइम के बाद चीनी ताइपे की शटलर हुई हावी। विश्व की नंबर-1 शटलर ताई ने लगातार चार अंक हासिल किए और 15-11 की स्कोर में बढ़त बनाई।
- साइना स्मैश चूकी। बाएं ओर बैकलाइन से जोरदार क्रॉस स्मैश खेला था, लेकिन शटलर साइड लाइन के बाहर गई। अब साइना दो अंकों से पिछड़ रही हैं।
- चीनी ताइपे शटलर की जोरदार वापसी। पहले गेम के हाफ टाइम तक 11-10 की बढ़त हासिल की।
- गजब का स्मैश! साइना ने पूरे कोर्ट में ताई को घुमाया और इसके बाद दाएं ओर से जोरदार स्मैश जमाकर स्कोर 10-10 से बराबर किया।
- बहुत ही बढ़िया। साइना का मैच देखने में बड़ा मजा आ रहा है। वह अपने अनुभव और जोश से ताई से गलतियां कराने में कामयाब हो रही हैं। स्कोर 9-9 की बराबरी पर।
- साइना जोश से भरी दिख रही हैं। इसका फायदा भी उन्हें जमकर मिल रहा है। स्कोर अब 8-8 से बराबर। साइना ने लगातार दो अंक हासिल किए।
- साइना की बेहतरीन तकनीक। ताई ने शॉर्ट सर्विस की तो भारतीय शटलर ने उतना ही अच्छा ड्रॉप शॉट खेला। नेट के पास से शटल रिटर्न नहीं कर सकी ताई। स्कोर में 6-8 से पीछे साइना।
- साइना नेहवाल की जोरदार वापसी। लगातार दो अंक हासिल किए। पहले अंक में ताई का शॉट नेट पर अटका तो दूसरे में वह शटल को बैकलाइन के बाहर मार बैठी। साइना स्कोर में फिलहाल 5-6 से पिछड़ती हुईं।
- साइना की जोरदार वापसी। दाएं ओर बैकलाइन के पास से बेहतरीन स्मैश जमाया। ताई के पास इसे रोकने का कोई मौका नहीं। स्कोर में साइना 2-5 से पिछड़ रही हैं।
- साइना ने एक अंक हासिल किया। इसके बाद दोनों शटलर्स के बीच लंबी रैली हुई, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को पूरे कोर्ट में दौड़ाया। मगर ताई ने एक बेहतरीन ड्रॉप शॉट खेलकर अंक हासिल किया। साइना 1-5 से पीछे।
- चीनी ताइपे की शटनर ने शुरुआती बढ़त बनाई और स्कोर में 3-0 से आगे।