फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Asia Badminton Championship: PV Sindhu and HS Prannoy, India's challenge in the tournament ends

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप: सिंधू-प्रणय हारे, टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त, ओलंपिक की तैयारियों को झटका

Fri, 12 Apr 2024 02:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निंगबो (चीन)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निंगबो (चीन)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Apr 2024 02:12 PM IST
सार

सातवीं वरीयता प्राप्त प्रणय को चीनी ताइपे के गैर वरीय लिन चुन यि से महज 43 मिनट में 18-21, 11-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Asia Badminton Championship: PV Sindhu and HS Prannoy, India's challenge in the tournament ends
पीवी सिंधू और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और एचएस प्रणय के यहां अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में बाहर होने से एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। पेरिस ओलंपिक से पहले फॉर्म में लौटने की कोशिश में जुटी सिंधू ने एक घंटे और नौ मिनट तक कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन अंत में छठी वरीयता प्राप्त चीन की हान युए से 18-21, 21-13 17-21, से हार गईं।
विज्ञापन


सातवीं वरीयता प्राप्त प्रणय को चीनी ताइपे के गैर वरीय लिन चुन यि से महज 43 मिनट में 18-21, 11-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीयों के एक अन्य नतीजे में तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की युगल जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की नामी मातसुयामा और चिहारू शिडा की तीसरी वरीय जोड़ी से 17-21, 12-21 से पराजित हो गईं।
विज्ञापन


निर्णायक गेम में युए 17-10 से आगे हो गईं। सिंधू ने हालांकि कुछ अंक जुटाकर अंतर 20-17 किया। सिंधू ने दो गेम प्वाइंट बचाए, लेकिन अंत में उनकी प्रतिद्वंद्वी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, प्रणय अपने मुकाबले के दौरान आत्मविश्वास से भरे हुए नहीं दिखे जबकि एक समय दोनों खिलाड़ी पहले आठ अंक में बराबरी पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed