{"_id":"5b6634424f1c1ba03e8b522c","slug":"andy-murray-withdrawal-from-washington-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशिकोरी को हराकर ज्वेरेव सेमीफाइनल में, मरे थकान के कारण हटे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
निशिकोरी को हराकर ज्वेरेव सेमीफाइनल में, मरे थकान के कारण हटे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Aug 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैम्पियन एलेक्सजैंडर ज्वेरेव ने जापान के केई निशिकोरी को 3-6 6-1 6-4 से हराकर एटीपी वाशिंगटन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एंडी मरे ने थकान का हवाला देते हुए हटने का फैसला किया।
विज्ञापन
जर्मनी के तीसरी रैंकिंग पर काबिज ज्वेरेव ने कल सातवें वरीय और 2015 के चैम्पियन निशिकोरी की चुनौती समाप्त की। अब ज्वेरेव का सामना 10वें वरीय स्टेफानोस सिटसिपास से होगा जिन्होंने बेल्जियम के तीसरे वरीय डेविड गोफिन को महज 74 मिनट में 6-3 6-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर वाकओवर मिलने से सेमीफाइनल में पहुंचे, जब मर्रे ने थकान के कारण हटने का फैसला किया। अब उनका सामना रूस के 16वें वरीय एंड्रे रूबलेव और अमेरिका के डेनिस कुडला के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में जर्मनी की आंद्रिया पेतकोविच अपने सातवें और 2015 के बाद पहले खिताब की कोशिश में जुटी हैं। उन्होंने छठी वरीय बेलिंडा बेनसिच को 6-3 2-6 7-6 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।