फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   ace Indian shuttler P V Sindhu says she will Working on patience, endurance to cope with changing women's game

PV Sindhu: इन दो चीजों पर काम कर रही हैं पीवी सिंधू, तालमेल बैठाने के लिए खेल में कर रहीं बदलाव

Thu, 26 Jun 2025 08:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Jun 2025 08:25 PM IST
सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता के लिए यह साल आदर्श नहीं रहा है क्योंकि वह इसमें चार बार पहले दौर से बाहर हो चुकी हैं, जबकि तीन बार दूसरे दौर में हार का सामना कर चुकी हैं।

विज्ञापन
ace Indian shuttler P V Sindhu says she will Working on patience, endurance to cope with changing women's game
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का कहना है कि महिला एकल बैडमिंटन में आक्रामक रैलियों की जगह अब कोर्ट पर ताकत की परीक्षा होने लगी हैं जिससे वह इस चुनौतीपूर्ण दौर में बदलती लय के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपने खेल में बदलाव कर रही हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता के लिए यह साल आदर्श नहीं रहा है क्योंकि वह इसमें चार बार पहले दौर से बाहर हो चुकी हैं, जबकि तीन बार दूसरे दौर में हार का सामना कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


सिंधू बस जनवरी में इंडिया ओपन में क्वार्टर फाइनल में जगह बना सकीं है। सिंधू ने कहा, महिला एकल स्पर्धा पूरी तरह बदल गई है। शुरू में इसमें आक्रामकता और तेज रैलियां होती थीं लेकिन अब लंबी रैलियों से लंबे मैच के कारण खेल रक्षात्मक हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम इस पर काम कर रहे हैं, विशेषकर रैलियों को जारी खने और शटल को कोर्ट में लंबे समय तक बनाए रखने में अधिक सयंमित हो गए हैं। हमें खेल के बदलने के साथ हर बार बदलाव करने होते हैं। बतौर खिलाड़ी मैं अपने खेल में बदलाव कर रही हूं, इसमें समय लग सकता है लेकिन हर दफा ऐसा करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed