फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   70 year old man files petition to marry PV Sindhu and threatens to kidnap her for marriage

पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है 70 साल का बुजुर्ग, कहा- नहीं मानी तो अगवा करुंगा

Wed, 18 Sep 2019 12:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 18 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
70 year old man files petition to marry PV Sindhu and threatens to kidnap her for marriage
पीवी सिंधु- मलायसामी - फोटो : social Media

खिलाड़ियों के लिए फैंस की दीवानगी के किस्से आए दिन देखने और सुनने को मिलते रहते हैं, लेकिन एक आदमी की दीवानगी की खबर आपको चौंका देगी। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के 70 साल के एक बुजुर्ग ने बैडमिंटन स्टार और विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता पीवी सिंधु से शादी करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, बुजुर्ग शादी का आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गया। बुजुर्ग का नाम मलायसामी है। बुजुर्ग ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर शादी के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए गए तो वह सिंधु को अगवा कर लेगा।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे मलायसामी ने बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और खुद की तस्वीर के साथ एक पत्र देते हुए कलेक्टर से सिंधु से शादी करने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान उसने यह भी कहा कि, उसकी उम्र 70 साल का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बल्कि वह अभी सिर्फ 16 साल का लड़का है और उसका जन्म 4 अप्रैल 2004 को हुआ था। कलेक्टर कार्यालय ने उसके आवेदन को नामंजूर कर दिया। साथ ही यह भी कहा व्यक्ति की मानसिक स्थिति सही है या नहीं इसकी जांच कराई जाएगी।

मलायसामी ने कहा कि, पीवी सिंधु जब 16 साल की थीं, तब से वह उनसे प्रभावित हैं। बुजुर्ग ने कहा कि वह सिंधु के करियर से भी बेहद प्रभावित हैं और अब वह उन्हें अपना जीवन साथी बनाना चाहता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed