फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton World Junior Championships India's hopes from Anupama Upadhyaya Unnati Hooda in tournament

Badminton World Junior Championships: अनुपमा-उन्नति से भारत को उम्मीदें, 17 से 30 अक्तूबर तक होगा टूर्नामेंट

Mon, 12 Sep 2022 11:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 12 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

यह टूर्नामेंट स्पेन के सैंटेंडर में 17 से 30 अक्तूबर तक होगा। भारतीय टीम की घोषणा रायपुर में हुए ट्रायल के बाद सोमवार को की गई। लड़कियों के एकल ट्रायल में उन्नति पहले, एस रक्षिता दूसरे और अनुपमा तीसरे नंबर पर रही थीं।

विज्ञापन
Badminton World Junior Championships India's hopes from Anupama Upadhyaya Unnati Hooda in tournament
अनुपमा उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौजूदा नंबर एक खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय और ओडिशा ओपन सुपर 100 चैंपियन की विजेता उन्नति हुड्डा जूनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। यह टूर्नामेंट स्पेन के सैंटेंडर में 17 से 30 अक्तूबर तक होगा। भारतीय टीम की घोषणा रायपुर में हुए ट्रायल के बाद सोमवार को की गई। लड़कियों के एकल ट्रायल में उन्नति पहले, एस रक्षिता दूसरे और अनुपमा तीसरे नंबर पर रही थीं।
विज्ञापन


लड़कों के वर्ग में गोवा और पंचकूला में ऑल इंडिया रैंकिंग के खिताब जीतने वाले भरत राघव और पूर्व विश्व के नंबर एक शंकर मुथुसामी के साथ ही आयुष शेट्टी मजबूत दावा पेश करेंगे। जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत ने अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। लक्ष्य सेन  ने अंतिम बार 2018 में कांस्य पदक जीता था। 
विज्ञापन


भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने बताया, जूनियर विश्व चैंपियनशिप लंबे अंतराल के बाद हो रही है। इस दौरान नए खिलाड़ी भी उभरे हैं। इसलिए टीम का चयन व्यापक ट्रायल के बाद किया गया है। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि एकल में और मिश्रित टीम पदक दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है
बालक एकल  :
भरत राघव, शंकर मुथुसामी, आशुष शेट्टी।
बालिका एकल : उन्नति हुड्डा, रक्षिता श्री एस, अनुपमा उपाध्याय।
बालक युगल : अर्श मोहम्मद-अभिनव ठाकुर और निकोलस नाथन राज-तुषार सुवीर।
बालिका युगल :  ईशरानी बरुआ-देविका सिहाग और श्रेया बालाजी-श्रीनिधि एन।
मिश्रित युगल : समरवीर-राधिका शर्मा और विघ्नेश थांथाीनेनी-श्री साई श्रव्या लक्कामराजू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed