{"_id":"e62fafca-9906-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"badminton-player-jwala-gutta-does-item-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े पर्दे पर ठुमके लगाते दिखेंगी ज्वाला गुट्टा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
बड़े पर्दे पर ठुमके लगाते दिखेंगी ज्वाला गुट्टा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 30 Mar 2013 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक आपने ज्वाला गुट्टा को बैडमिंटन कोर्ट पर जौहर दिखाते हुए देखा होगा, लेकिन जल्द ही आप उन्हें फिल्मों में ठुमके लगाते देखेंगे।
विज्ञापन
दरअसल राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाली ज्वाला गुट्टा तेलुगू फिल्म में एक आइटम नंबर किया है।
ज्वाला ने टॉलीवुड की फिल्म 'गुंडे जारी गालानथायिंडे (जीजेजी)' के एक गाने में डांस का जलवा बिखेरा है। उन्होंने इस आइटम नंबर की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
अपने नए अंदाज पर ज्वाला ने कहा कि वह बड़े पर्दे के लिए काम करके काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग के पहले दिन वह काफी नर्वस थीं, लेकिन इसमें उन्हें खूब मजा आया।
विज्ञापन
मालूम हो कि 2011 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ज्वाला ने कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
लंदन ओलिंपिक के बाद ज्वाला पिछले छह महीने से बैडमिंटन कोर्ट से बाहर चल रही हैं।