फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton: Indonesia beat India 1-4 in the last group match, will face Malaysia in the quarter-finals

Badminton: अंतिम ग्रुप मैच में इंडोनेशिया ने भारत को 1-4 से हराया, क्वार्टर फाइनल में मलयेशिया से होगा सामना

Sun, 30 Jun 2024 09:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 30 Jun 2024 09:46 PM IST
सार

नॉकआउट चरण के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच के लिए अपनी पूरी लाइन-अप बदल दी। उन्होंने लड़कियों के एकल में तन्वी शर्मा को आराम दिया और नए मिश्रित और पुरुष युगल को उतारा।

विज्ञापन
Badminton: Indonesia beat India 1-4 in the last group match, will face Malaysia in the quarter-finals
बैडमिंटन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के तहत रविवार को खेले गए मुकाबले में इंडोनेशिया ने भारत को 1-4 से हरा दिया। इसी के साथ भारत ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अब भारत का चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में उसका सामना मलयेशिया से होगा।
विज्ञापन


नॉकआउट चरण के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच के लिए अपनी पूरी लाइन-अप बदल दी। उन्होंने लड़कियों के एकल में तन्वी शर्मा को आराम दिया और नए मिश्रित और पुरुष युगल को उतारा। वंश देव और श्रावणी वालेकर की मिश्रित युगल जोड़ी ने तौफिक अदर्या और क्लेयरिन मुलिया से पहला मैच 14-21, 16-21 से गंवा दिया।
विज्ञापन


ध्रुव नेगी एक घंटे से ज्यादा समय तक चले मैच में ब्यूनो ओकटोरा से 14-21, 21-11, 11-21 से हार गए। भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोब्बुरू को लड़कों के युगल में एंसेलमस प्रसेत्या और पुलुंग रामाधन से 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत यह मुकाबला गंवा बैठा। नव्या कांडेरी ने मुटियारा पुष्पितसारी पर 21-19, 21-19 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed