{"_id":"64cbd790079bbd42240743c4","slug":"australian-open-badminton-pv-sindhu-made-it-to-quarterfinals-hs-prannoy-srikanth-kidambi-priyanshu-also-won-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australian Open Badminton : पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह; प्रणय, श्रीकांत और प्रियांशु भी जीते","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Australian Open Badminton : पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह; प्रणय, श्रीकांत और प्रियांशु भी जीते
Thu, 03 Aug 2023 10:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:06 PM IST
सार
पांचवीं वरीय पीवी सिंधु के सामने लगातार दूसरे मुकाबले में भारतीय शटलर थीं। पहले दौर में अश्मिता को हराने के बाद सिंधु ने अंतिम-16 के मुकाबले में आकर्षी कश्यप को आसानी से 21-14, 21-10 से पराजित किया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पीवी सिंधु, एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यही नहीं उभरते युवा शटलर प्रियांशु राजावत ने भी जीत के साथ अंतिम-8 में जगह बना ली है। पांचवीं वरीय पीवी सिंधु के सामने लगातार दूसरे मुकाबले में भारतीय शटलर थीं। पहले दौर में अश्मिता को हराने के बाद सिंधु ने अंतिम-16 के मुकाबले में आकर्षी कश्यप को आसानी से 21-14, 21-10 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने अमेरिका की चौथी वरीय बेईवान झांग होंगी।
छठे वरीय एचएस प्रणय को चीनी ताईपे के ची यू जेन को हराने में मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने तीन गेमों में 19-21, 21-19, 21-13 से जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने सर्वोच्च वरीय इंडोनेशिया के एंथोनी सिंसुका गिंटिंग होंगे, जिन्होंने एक अन्य उभरते भारतीय शटलर किरन जॉर्ज को 21-15, 21-18 से हराया।
मिथुन, त्रिशा-गायत्री को मिली हार
पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताईपे के सू ली यांग को आसानी से 21-10, 21-17 से पराजित किया। उनका क्वार्टर फाइनल में सामना हमवतन प्रियांशु राजावत से होगा, जिन्होंने अंतिम-16 में चीनी ताईपे के वांग जू वेई को 21-8, 13-21, 21-19 से हराया।
विज्ञापन
बुधवार को पूर्व विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू को हराने वाले मिथुन मंजूनाथ को कड़े संघर्ष में मलयेशिया के ली जी जिया के हाथों 13-21, 21-12, 19-21 से हार मिली। त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को अंतिम-16 में जापान की मायु मत्सुमोतो और वकाना नागाहारा के हाथों 10-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।