फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open Badminton PV Sindhu made it to quarterfinals hs prannoy srikanth kidambi Priyanshu also won

Australian Open Badminton : पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह; प्रणय, श्रीकांत और प्रियांशु भी जीते

Thu, 03 Aug 2023 10:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Thu, 03 Aug 2023 10:06 PM IST
सार

पांचवीं वरीय पीवी सिंधु के सामने लगातार दूसरे मुकाबले में भारतीय शटलर थीं। पहले दौर में अश्मिता को हराने के बाद सिंधु ने अंतिम-16 के मुकाबले में आकर्षी कश्यप को आसानी से 21-14, 21-10 से पराजित किया।

विज्ञापन
Australian Open Badminton PV Sindhu made it to quarterfinals hs prannoy srikanth kidambi Priyanshu also won
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीवी सिंधु, एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यही नहीं उभरते युवा शटलर प्रियांशु राजावत ने भी जीत के साथ अंतिम-8 में जगह बना ली है। पांचवीं वरीय पीवी सिंधु के सामने लगातार दूसरे मुकाबले में भारतीय शटलर थीं। पहले दौर में अश्मिता को हराने के बाद सिंधु ने अंतिम-16 के मुकाबले में आकर्षी कश्यप को आसानी से 21-14, 21-10 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने अमेरिका की चौथी वरीय बेईवान झांग होंगी। 
विज्ञापन


छठे वरीय एचएस प्रणय को चीनी ताईपे के ची यू जेन को हराने में मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने तीन गेमों में 19-21, 21-19, 21-13 से जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने सर्वोच्च वरीय इंडोनेशिया के एंथोनी सिंसुका गिंटिंग होंगे, जिन्होंने एक अन्य उभरते भारतीय शटलर किरन जॉर्ज को 21-15, 21-18 से हराया।
विज्ञापन


मिथुन, त्रिशा-गायत्री को मिली हार
पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताईपे के सू ली यांग को आसानी से 21-10, 21-17 से पराजित किया। उनका क्वार्टर फाइनल में सामना हमवतन प्रियांशु राजावत से होगा, जिन्होंने अंतिम-16 में चीनी ताईपे के वांग जू वेई को 21-8, 13-21, 21-19 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पूर्व विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू को हराने वाले मिथुन मंजूनाथ को कड़े संघर्ष में मलयेशिया के ली जी जिया के हाथों 13-21, 21-12, 19-21 से हार मिली। त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को अंतिम-16 में जापान की मायु मत्सुमोतो और वकाना नागाहारा के हाथों 10-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed