फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australian Open Badminton HS Prannoy VS Priyanshu PV Sindhu and Srikanth will face each other in semi-finals

Australian Open Badminton: सेमीफाइनल में आपस में भिड़ेंगे प्रणय-प्रियांशु, पीवी सिंधु और श्रीकांत को मिली हार

Fri, 04 Aug 2023 10:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Aug 2023 10:34 PM IST
सार

प्रियांशु ने पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत को अंतिम-8 में आसानी से 21-13, 21-8 से हराया। पीवी सिंधु की खराब का फॉर्म जारी है। उन्हें अंतिम-8 में अमेरिका की बेई वान झांग से महज 39 मिनट में 12-21, 17-21 से हार मिली।

विज्ञापन
Australian Open Badminton HS Prannoy VS Priyanshu PV Sindhu and Srikanth will face each other in semi-finals
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के नंबर एक शटलर एचएस प्रणय ने अपनी शानदार फॉर्म का सिलसिला जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में सर्वोच्च वरीय इंडोनेशिया के एंथोनी सिंसुका गिंटिंग को 16-21, 21-17, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अंतिम-4 में उनकी टक्कर उभरते शटलर हमवतन प्रियांशु राजावत से होगी। प्रियांशु ने पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत को अंतिम-8 में आसानी से 21-13, 21-8 से हराया। पीवी सिंधु की खराब का फॉर्म जारी है। उन्हें अंतिम-8 में अमेरिका की बेई वान झांग से महज 39 मिनट में 12-21, 17-21 से हार मिली।
विज्ञापन


प्रणय-गिंटिंग के बीच 73 मिनट चला संघर्ष
विश्व नंबर नौ और छठे वरीय प्रणय और विश्व नंबर दो गिंटिंग के बीच तीन गेम और 73 मिनट तक संघर्ष चला। इससे पहले दोनों के बीच चार मुकाबले हो चुके थे और दोनों ने एक दूसरे पर दो-दो बार जीत हासिल की थी। अंतिम मुकाबले में गिंटिंग ने ऑल इंग्लैंड में प्रणय पर जीत दर्ज की थी। पहले गेम में गिंटिंग शुरू से हावी रहे। उन्होंने गेम के मध्यांतर पर 11-6 की बढ़त बनाई और अंत में 16-21 से इसे जीता। दूसरे गेम के मध्यांतर तक प्रणय ने 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने 14-9 की बढ़त हासिल कर 21-17 से जीत हासिल की। निर्णायक गेम में मध्यांतर तक स्कोर 11-7 से प्रणय का पक्ष में था। उन्होंने इस बढ़त को आगे भी बनाकर रखा और 21-14 से गेम जीतकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


प्रियांशु के सामने रंग में नहीं दिखे श्रीकांत
ओरलियांस मास्टर्स का खिताब जीतने वाले विश्व नंबर 31 प्रियांशु राजावत ने इस वर्ष लक्ष्य सेन, गिंटिंग और जापान के कोडाई नरोका के खिलाफ तीन गेम तक संघर्ष किया है। राजावत के सामने श्रीकांत शुरू से ही रंग में नहीं दिखे और आसानी से मुकाबला हार गए। प्रणय और राजावत के बीच अब तक एक मुकाबला हुआ है। बीते वर्ष सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट प्रणय ने राजावत को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप से पहले फॉर्म हासिल नहीं कर पाईं सिंधु
पीवी सिंधु और 33 वर्षीय अमेरिकी बेई वान झांग के बीच इससे पहले 10 मुकाबले हो चुके थे, जिसमें छह में सिंधु को जीत मिली थी। दोनों के बीच अंतिम मुकाबला ऑल इंग्लैंड में हुआ था, जहां सिंधु जीती थीं, लेकिन इस बार वह विश्व नंबर 12 झांग को कोई चुनौती नहीं दे पाईं। सिंधु की विश्व रैंकिंग गिरकर 17 पर पहुंच गई है। 21 से 27 अगस्त तक कोपेनहेगन (डेनमार्क) में होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले सिंधु के लिए उनकी फॉर्म बड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed