फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Australia Open 2024: World number 3 Rybakina out after losing against Blinkova in longest tiebreaker

AO 2024: विश्व नंबर तीन रीबाकिना हारकर बाहर, ब्लिंकोवा ने ग्रैंडस्लैम इतिहास के सबसे लंबे टाईब्रेकर में हराया

Thu, 18 Jan 2024 07:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Jan 2024 07:28 PM IST
सार

निर्णायक सेट के दौरान टाईब्रेक में रूसी खिलाड़ी ने 12वें गेम में दो मैच प्वाइंट गंवाए और फिर इसके बाद रॉड लेवर एरेना में जो हुआ, वह रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। टाईब्रेक के दौरान दोनों खिलाड़ियों के लिए मैच प्वाइंट आए और गए, लेकिन रीबाकिना ब्लिंकोवा से पार नहीं पा सकीं।

विज्ञापन
Australia Open 2024: World number 3 Rybakina out after losing against Blinkova in longest tiebreaker
ब्लिंकोवा और रीबाकिना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गैरवरीय रूस की अन्ना ब्लिंकोवा ने ग्रैंड स्लैम इतिहास के एकल मैच में सबसे लंबे टाईब्रेकर में विश्व नंबर तीन रीबाकिना को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। विश्व रैंकिंग में 57वें स्थान पर काबिज ब्लिंकोवा ने गुरुवार को दूसरे दौर के मैच का पहला सेट 6-4 से जीता, जबकि पिछले साल की फाइनलिस्ट रीबाकिना ने इसी स्कोर से दूसरा सेट जीता।
विज्ञापन


तीसरा सेट 6-6 से बराबर हो गया और मैच टाई-ब्रेक में पहुंचा, जिसे ब्लिंकोवा ने 22-20 से जीत लिया। यह ट्राईब्रेकर 31 मिनट से अधिक समय तक चला। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अनुसार, इसने 38 अंकों के पिछले सबसे लंबे टाई-ब्रेक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


WATCH: Unseeded Anna Blinkova outlasts World No.3 Elena Rybakina in longest  women's singles tiebreak in Australian Open history | Tennis News -  News9live
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक सेट के दौरान टाईब्रेक में रूसी खिलाड़ी ने 12वें गेम में दो मैच प्वाइंट गंवाए और फिर इसके बाद रॉड लेवर एरेना में जो हुआ, वह रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। टाईब्रेक के दौरान दोनों खिलाड़ियों के लिए मैच प्वाइंट आए और गए, लेकिन रीबाकिना ब्लिंकोवा से पार नहीं पा सकीं। मैच के बाद ब्लिंकोवा ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या कहना है, यह बहुत कठिन था। मैंने हर अंक पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की।

ब्लिंकोवा ने कहा- मेरे पास इतने सारे मैच पॉइंट थे और मैंने इन क्षणों में आक्रामक होने की कोशिश की, लेकिन मेरे हाथ कांप रहे थे, मेरे पैर भी। मैंने जहां तक संभव हो शांत रहने की कोशिश की और जीत हासिल करके बहुत खुश थी। मैं खुद से यह कह रही थी कि बस मजबूत रहो और गेंद को कोर्ट में में रखो और आखिरकार यह काम कर गया। मैं इस दिन को जिंदगी भर याद रखूंगी। यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे अच्छा दिन है।

Australian Open 2024: Elena Rybakina vs Anna Blinkova preview,  head-to-head, prediction, odds and pick

अन्य मुकाबले

ब्लिंकोवा के अलावा महिलाओं में विश्व नंबर एक इगा स्वियातेक ने मुश्किल से जीत हासिल की। उन्होंने अमेरिका की कॉलिंस को 6-4, 3-6, 6-4 से हरा दिया। वहीं, पांचवीं वरीयता प्राप्त पेगुला को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। उन्हें गैरवरीय बुरेल ने 6-4, 6-2 से हरा दिया। वहीं, ब्रिटेन की एमिला रादुकानू को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें चीन की वाईएफ वांग ने 6-4, 4-6, 6-4 से हरा दिया। 19वीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना और 11वीं वरीयता प्राप्त ओस्टापेंको जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं और तीसरे दौर में पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed