अतिन और ऐश्वर्या ने जीती टीटी चैम्पियनशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ ब्वायज वर्ग में आगरा के सुदर्शन प्रभाकर ने आगरा के ही हर्षित जायसवाल को 10-12, 11-7, 8-11, 11-4, 10-12, 11-8 और 11-8 से पराजित किया। जूनियर ब्वायज में गाजियाबाद के अभिनव भेलवल ने आगरा के गौतम ध्रुववंश को 13-11, 11-7, 8-11, 11-8 और 11-6 से हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में गाजियाबाद के वरूण गुप्ता ने गाजियाबाद के ही अभिनव बेलवल को 8-11, 11-5, 11-6, 11-6 से हराया। कैडेट ब्वायज में मुरादाबाद के अभिनव गुप्ता ने लखनऊ के आदर्श श्रीवास्तव को 3-11, 9-11, 11-8, 11-8 और 11-9 से हराया।
यूथ गर्ल्स वर्ग में गौतम बुद्ध नगर की ऐश्वर्या पाठक ने इलाहाबाद की वंदना सिंह को 12-10, 11-9 और 11-7 से हराया। जूनियर गर्ल्स में ऐश्वर्या पाठक ने गौतमबुद्ध नगर की सौंदर्या पाठक को 11-4, 11-3 और 11-6 से हराया। सबजूनियर वर्ग में सौंदर्या पाठक ने ऐश्वर्या पाठक को 9-11, 11-7, 16-14 और 11-5 से हराया। कैडेट गर्ल्स वर्ग में लखनऊ की आकृति श्रीवास्तव ने आगरा की काव्या अग्रवाल को 11-4, 11-3 और 11-4 से हराया।
प्रतियोगिता के समापन पर आईजी इलाहाबाद रेंज आलोक शर्मा ने 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार यूपी टेबिल टेनिस एसोसिएशन की ओर से दिया। स्टैंग इंटरनेशनल के विवेक कोहली ने दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता की प्रायोजक ओएनजीसी थी। समापन के मौके पर आईपीएस सुदीप लखाटिया, यूपी टीटी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एके डे सचिव अरुन बनर्जी आदि मौजूद थे।