फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi to Address Youth and Athletes Ahead of National Sports Day on August 27

National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले PM मोदी युवाओं से करेंगे संवाद, कितनी जगहों पर होगा कार्यक्रम?

Mon, 24 Aug 2026 03:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Aug 2026 03:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले 27 अगस्त को देशभर के खिलाड़ियों और युवाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। 'खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ' कार्यक्रम 1500 से अधिक स्थानों पर आयोजित होगा। इसमें प्रमुख खिलाड़ी और शैक्षणिक संस्थान भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
PM Modi to Address Youth and Athletes Ahead of National Sports Day on August 27
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस से दो दिन पहले 27 अगस्त को देशभर के 1500 से अधिक स्थानों पर मौजूद खिलाड़ियों और युवाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 'खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ' का हिस्सा होगा, जिसे खेल मंत्रालय की प्रमुख पहल बताया गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश में खेल और युवा शक्ति से जुड़े प्रमुख अंश भी कार्यक्रम में दिखाए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

आईआईटी, आईआईएम और एम्स समेत बड़े संस्थान होंगे शामिल
मांडविया ने कहा कि इस पहल के जरिए देशभर में 1500 से अधिक स्थानों पर युवाओं, खिलाड़ियों और शैक्षणिक संस्थानों को एक साथ लाया जा रहा है। आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स, प्रमुख मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य अग्रणी शैक्षणिक संस्थान भी इस राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, 'यह पहल खेल प्रेमी युवाओं और भारत के नीति निर्माताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का बड़ा प्रयास है। इससे युवाओं को अपने विचार, अनुभव और सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा।' प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद देशभर के 1500 से अधिक स्थानों पर फिटनेस कार्यक्रम भी शुरू होंगे।

दिल्ली में चार-पांच स्थानों पर कार्यक्रम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह समारोह चार से पांच स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इनमें आईआईटी दिल्ली भी शामिल है, जहां खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहेंगे। मांडविया ने कहा, 'मैं 27 अगस्त को होने वाले समारोह में IIT दिल्ली में उपस्थित रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज खिलाड़ी भी युवाओं से करेंगे बातचीत
कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा समेत कई पूर्व और वर्तमान भारतीय खिलाड़ी तथा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता युवाओं से बातचीत करेंगे। इनमें मनिका बत्रा, दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू शामिल हैं। कुछ क्रिकेटर भी इस संवाद का हिस्सा होंगे।

खेल और युवा सशक्तिकरण पर चार प्रमुख फोकस
मांडविया के मुताबिक कार्यक्रम में खेल और युवाओं से जुड़े चार प्रमुख विषयों पर विचार, सुझाव और नई सोच साझा की जाएगी। इनमें जमीनी स्तर पर बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराकर खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना शामिल है। दूसरा लक्ष्य प्रतिभा पहचान और खिलाड़ी विकास के जरिए 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना है। तीसरे विषय में युवा नेतृत्व को मजबूत करना और शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना शामिल है। चौथा विषय विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण है, जिसमें भविष्य के लिए तैयार कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण के अवसरों पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed