फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Wrestling Championships: Sarita Mor, Sushma Shokeen won bronze medals for India in Asian Wrestling Championships

Wrestling: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में सरिता और सुषमा ने दिलाए कांस्य पदक, भारत के नाम अब तक सात पदक

Thu, 21 Apr 2022 09:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उलानबटोर (मंगोलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उलानबटोर (मंगोलिया) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Apr 2022 09:36 PM IST
सार

सरिता ने पहले उज्बेकिस्तान की दिलफुजा ऐंबेतोवा को तकनीकी श्रेष्ठता से हराया और उसके बाद डायना कयूमोवा पर 5-2 से जीत दर्ज की। सुषमा ने 55 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस भार वर्ग में भी केवल पांच पहलवान शामिल थे।

विज्ञापन
Asian Wrestling Championships: Sarita Mor, Sushma Shokeen won bronze medals for India in Asian Wrestling Championships
सरिता मोर और सुषमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछली बार की चैंपियन सरिता मोर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद बृहस्पतिवार को यहां एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने में सफल रही जबकि सुषमा शौकीन ने भी कांसे का तमगा हासिल किया।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप 2021 की कांस्य पदक विजेता सरिता ने 59 किग्रा में दो हार के साथ शुरुआत की। इस भार वर्ग में पांच पहलवान भाग ले रही थी और सरिता को शुरू में मंगोलिया की शूवडोर बातरजाव (1-2) और जापान की सारा नतामी से हार झेलनी पड़ी। उन्होंने हालांकि आखिरी दो मुकाबले जीतकर अच्छी वापसी की।
विज्ञापन


सरिता ने पहले उज्बेकिस्तान की दिलफुजा ऐंबेतोवा को तकनीकी श्रेष्ठता से हराया और उसके बाद डायना कयूमोवा पर 5-2 से जीत दर्ज की। सुषमा ने 55 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस भार वर्ग में भी केवल पांच पहलवान शामिल थे। सुषमा जापान की उमी इमाई से तकनीकी श्रेष्ठता से हार गई, लेकिन उन्होंने अगले दौर में कजाकिस्तान की अल्टिन शगायेवा पर 5-0 से जीत के साथ शानदार वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान की सरबीनाज जिनबाएवा को चित किया। उन्हें स्थानीय पहलवान ओटगोंजार्गल गणबातर के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में वह तकनीकी श्रेष्ठता से हार गई। कांस्य पदक जीतने के लिए दो जीत हालांकि पर्याप्त थी। मनीषा भी 50 किग्रा में कांस्य पदक की दौड़ में थी, लेकिन वह पदक के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की जैस्मिना इम्माएवा से हार गई।


अन्य पहलवानों में सोनिका हुड्डा (68 किग्रा) और सुदेश कुमारी (76 किग्रा) पदक दौर में नहीं पहुंच पाई। भारत ने अब तक चैंपियनशिप में सात कांस्य पदक जीते हैं। ग्रीको रोमन पहलवानों ने इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप के पहले दो दिन पांच कांस्य जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed