फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Shooting: Gurjot and Reza won bronze, eight medals in India's bag

Asian Shooting: गुरजोत और रेजा ने जीता कांस्य, भारत की झोली में आठ पदक; तालिका में चौथा स्थान मिला

Sun, 21 Jan 2024 09:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 09:51 PM IST
सार

भारतीय शूटर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहे। रेजा के अलावा इस चैंपियनशिप में पुरुषों की स्कीट में अनंतजीत सिंह नरूका ने रजत पदक जीतकर देश को ओलंपिक कोटा दिलाया था।

विज्ञापन
Asian Shooting: Gurjot and Reza won bronze, eight medals in India's bag
भारतीय शूटिंग टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

19 वर्षीय रेजा ढिल्लों ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को अपना तीसरा पदक जीता। उन्होंने गुरजोत खंगूड़ा के साथ मिलकर स्कीट की मिश्रित स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने महिला स्कीट में रजत जीतकर देश को एक और ओलंपिक कोटा दिलाया था। साथ ही उन्होंने टीम का स्वर्ण भी जीता था। भारत ने इस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। 
विज्ञापन


भारतीय शूटर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहे। रेजा के अलावा इस चैंपियनशिप में पुरुषों की स्कीट में अनंतजीत सिंह नरूका ने रजत पदक जीतकर देश को ओलंपिक कोटा दिलाया था। भारतीय शूटर अब तक रिकॉर्ड 19 ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं। रेजा और गुरजोत ने रविवार को कुवैत के अब्दुल्ला अलरशीदी और एमान अल शमा को 41-39 से हराकर कांस्य जीता। इन दोनों शूटरों ने 150 में से 138 का स्कोर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed