{"_id":"66979d8143a4d4f3640fe188","slug":"asian-paralympic-committee-appointed-deepa-malik-as-representative-for-south-asia-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepa Malik: एशियाई पैरालंपिक समिति का बड़ा फैसला, दीपा मलिक को दक्षिण एशिया के लिए नियुक्त किया प्रतिनिधि","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Deepa Malik: एशियाई पैरालंपिक समिति का बड़ा फैसला, दीपा मलिक को दक्षिण एशिया के लिए नियुक्त किया प्रतिनिधि
Wed, 17 Jul 2024 04:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:01 PM IST
सार
भारत की पूर्व पैरालंपिक समिति प्रमुख की नियुक्ति से कार्यकारी बोर्ड में महिला प्रतिनिधियों की संख्या पांच हो गई है जो एपीसी के इतिहास में बोर्ड में महिलाओं का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है।
विज्ञापन
deepa malik
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक को एशियाई पैरालंपिक समिति (एपीसी) ने दक्षिण एशिया के लिए उप क्षेत्रीय प्रतिनिधि नियुक्त किया है। एपीसी की 34वीं कार्यकारी बोर्ड बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।
दीपा तुरंत पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। भारत की पूर्व पैरालंपिक समिति प्रमुख की नियुक्ति से कार्यकारी बोर्ड में महिला प्रतिनिधियों की संख्या पांच हो गई है जो एपीसी के इतिहास में बोर्ड में महिलाओं का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है।
अध्यक्ष का बयान
एपीसी के अध्यक्ष माजिद रशीद ने कहा, "हमारे कार्यकारी बोर्ड की बैठकों में महिलाओं की संख्या में इजाफा होना सकारात्मक कदम है, विशेषकर जब डॉक्टर दीपा मलिक के अनुभव, कौशल और जानकारी रखने वाली कोई महिला इसमें शामिल हो।"
विज्ञापन
दीपा मलिक ने जताई खुशी
दीपा की भूमिका में दक्षिण एशियाई देशों का प्रतिनिधित्व करना और इस क्षेत्र में पैरा खेलों के विकास और इन्हें प्रोमोट करने के लिए प्रयास करने होंगे। दीपा ने कहा, "दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है और मेरे लिए शानदार मौका है।"