फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Para Archery: Sheetal-Rakesh pair in the final, Indian archers made it to the final of eight categories

Asian Para Archery: शीतल-राकेश की जोड़ी फाइनल में, भारतीय तीरंदाजों ने आठ वर्गों के फाइनल में बनाई जगह

Wed, 22 Nov 2023 08:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Nov 2023 08:53 AM IST
सार

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीरंदाजी अकादमी, जम्मू के शीतल देवी और राकेश कुमार ने मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में फिलीपीन को 155-139 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Asian Para Archery: Sheetal-Rakesh pair in the final, Indian archers made it to the final of eight categories
शीतल और राकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने इतिहास रचते हुए पहली बार रिकर्व और कंपाउंड के आठ वर्गों के फाइनल में जगह बना ली। बिना भुजाओं की तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार ने मंगलवार को भी शानदार प्रदर्शन किया। दोनों तीरंदाजों ने कंपाउंड मिश्रित टीम युगल के फाइनल में प्रवेश किया। राकेश ने इसके बाद सूरज सिंह के साथ मिलकर कंपाउंड ओपन युगल के फाइनल में भी जगह बनाई। आठों फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


राकेश-सूरज की जोड़ी ने मलयेशिया को हराया
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीरंदाजी अकादमी, जम्मू के शीतल देवी और राकेश कुमार ने मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में फिलीपीन को 155-139 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शीतल और राकेश इससे पहले सोमवार को महिला और पुरुष एकल के फाइनल में भी जगह बना चुके हैं। राकेश ने इसके बाद सूरज सिंह के साथ पुरुष युगल के मुकाबले में मलयेशियाई जोड़ी को कड़े संघर्ष में 154-153 से पराजित किया। डब्ल्यू 1 युगल के सेमीफाइनल में आदिल मोहम्मद और नवीन दलाल ने कजाखस्तान को 128-118 से हराकर जीत हासिल की, जबकि महिला रिकर्व ओपन युगल के सेमीफाइनल में भारत ने थाईलैंड को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed